{"_id":"56f04e154f1c1bb21bf14d6a","slug":"banks-to-remain-close-for-5-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में सिर्फ आज होगा काम, फिर 5 दिन छुट्टी","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
बैंकों में सिर्फ आज होगा काम, फिर 5 दिन छुट्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 05:09 AM IST
सार
- होली के चलते अब अगले सप्ताह सोमवार को ही खुलेंगे बैंक
- गैस के लिए भी बस आज का दिन, कल सिर्फ आधे दिन होगी डिलीवरी
विज्ञापन
बैंक बंद
विस्तार
बैंकों में अगर कोई काम है तो उसे आज ही निपटा लें, नहीं तो फिर अगले सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। दरअसल होली, दुलहेंडी, गुड फ्राइडे, चौथा शनिवार और फिर रविवार होने के चलते 23 मार्च से 27 मार्च तक बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन
गैस के लिए भी बस आज का दिन
उधर त्योहार पर गैस की किल्लत से बचना है तो उसका इंतजाम भी आज ही करना बेहतर होगा। बुधवार को गैस एजेंसी से सिर्फ आधा दिन ही सप्लाई की जाएगी। इसके बाद होली के त्योहार के बाद ही रसोई गैस मिल सकेगी।
विज्ञापन
एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार के मुताबिक जिस दिन होलिका जलाई जाएगी उस दिन शहर की सभी गैस एजेंसियां दोपहर तक खुली रहेंगी। इसके बाद अगले पूरे दिन एजेंसियां बंद रहेंगी। शुक्रवार से एजेंसियां विधिवत रूप से खुलेंगी।
विज्ञापन
होली के मद्देनजर एजेंसियों के पास पर्याप्त संख्या में गैस सिलेंडर हैं। यदि ग्राहक जल्द से जल्द फोन पर बुकिंग कराकर गैस सिलेंडर लें सकते हैं।