फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   banks sells off mallya assets worth 963 crores, says sbi

माल्या की संपत्तियां बेचकर वसूले 963 करोड़ रुपये, ब्रिटेन की अदालत के फैसले से आसान हुई राहः एसबीआई

Fri, 06 Jul 2018 04:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
banks sells off mallya assets worth 963 crores, says sbi
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले 13 बैंकों के कंसोर्टियम ने भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या की भारत में मौजूद संपत्तियों को बेचकर 963 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। माल्या पर बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग का आरोप है। एसबीआई के प्रबंध निदेशक अरिजीत बसु ने कहा कि भारतीय बैंकों ने ब्रिटेन के साथ मिलकर बकाया वसूली की कोशिशें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


बसु ने कहा कि बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के एक हाईकोर्ट ने ब्रिटिश प्रवर्तन अधिकारियों को लंदन में माल्या की संपत्तियों में तलाशी और जब्ती का आदेश दिया है। यह फैसला भारतीय बैंकों के भी पक्ष में है। इससे कर्ज का बड़ा हिस्सा वसूल हो जाएगा। 
विज्ञापन


पूरा बकाया कर्ज वसूलने में मिलेगी मदद : बसु
बसु ने बताया कि ब्रिटेन की अदालत का आदेश दुनिया भर में माल्या की संपत्तियां जब्त करने का है। इससे भारतीय बैंकों को पूरी बकाया रकम वसूल करने में मदद मिलेगी। बैंकों के कंसोर्टियम ने माल्या की बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज समेत कर्ज हो गया 9,000 करोड़ रुपये
31 जनवरी, 2014 तक माल्या पर बैंकों के 6,963 करोड़ रुपये बकाया थे। 2016 तक ब्याज सहित कर्ज की राशि करीब 9,000 करोड़ रुपये हो गई। कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ा तो मार्च, 2016 में माल्या विदेश भाग गया।


हाल में उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था। उसने भारत में अपनी संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कब्जे से मुक्त करने की अपील की थी, ताकि उन्हें बेचकर बैंकों का कर्ज चुका सके। ईडी ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed