फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   banks put 40k crore asset under npa for sale due to delay in nclt ibc resolution

NPA से निजात पाने के लिए बैंक कर रहे हैं 40 हजार करोड़ की संपत्ति नीलाम

Tue, 22 Oct 2019 03:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 22 Oct 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
banks put 40k crore asset under npa for sale due to delay in nclt ibc resolution
NPA

देश के चुनिंदा सरकारी और निजी बैंकों ने त्योहारी सीजन में 40 हजार करोड़ रुपये के एनपीए की वसूली के लिए संपत्तियों को नीलाम करने जा रही है। यह संपत्तियां बिजली, सड़क और टेलीकॉम सेक्टर मेंहै। बैंक असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों से कह रहे हैं, कि वो ऐसी संपत्तियों को खरीद लें। 

विज्ञापन

दिवालिया कोर्ट में चल रहा है मामला

बैंकों की तरफ से ऐसी कंपनियों से वसूली के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधिक प्राधिकरण में दिवालिया केस में मुकदमा चल रहा है। प्राधिकरण में कुल 1292 मुकदमें लंबित चल रहे हैं। ऐसे मुकदमों में प्राधिकरण किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं ले सका है। अब बैंक चाहते हैं कि वसूली के लिए नीलामी की जाए, ताकि जल्द से जल्द बैंकों के पास पैसा आ सके। 

विज्ञापन

यह बैंक बेच रहे हैं ऐसी संपत्तियां

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 11 निजी और सरकारी बैंक ऐसी एनपीए संपत्तियों को बेच रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा कुल 11 हजार करोड़ रुपये, आईडीबीआई बैंक 9756 करोड़ रुपये, आंध्रा बैंक 4887 करोड़ रुपये और एसबीआई 423 करोड़ रुपये की संपत्ति को नीलाम कर रहा है। अभी तक 30 असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियां 24 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को खरीद चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवालिया प्रक्रिया में देरी से बैंकों ने उठाया कदम

बैंक चाहते थे कि दिवालिया प्रक्रिया के तहत ही फैसला आने के बाद संपत्तियों को बेचकर के पैसा निकाला जाए, लेकिन देरी के चलते अब बैंकों ने खुद ही यह कदम उठाया है। अभी भी दिवालिया प्राधिकरण में जेपी इंफ्राटेक, ऐमटेक ऑटो और भूषण पावर एंड स्टील कंपनियों का मामला लंबित चल रहा है।



बैंकों में अभी कुल 9.3 लाख करोड़ का एनपीए है। इसमें से केवल दो लाख करोड़ का एनपीए ही असेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों को नीलाम किया जा सकता है। बैंकों के इस कदम से उनको अपना एनपीए कम करने में तो मदद मिलेगी, साथ ही इसको काफी फंसा हुआ पैसा प्राप्त होगा। इससे बैंकों की बैलेंस शीट में भी सुधार देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed