{"_id":"5bf55c59bdec2269b44468e4","slug":"banks-force-to-close-half-of-indias-atm-by-march-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटकाः कई बैंकों ने बंद किए एटीएम, मार्च तक रह जाएंगे आधे","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
झटकाः कई बैंकों ने बंद किए एटीएम, मार्च तक रह जाएंगे आधे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में कई बैंक धीरे-धीरे एटीएम की संख्या को घटा रहे है। अगर एटीएम ऐसे ही बंद होते रहे तो देश भर में इनकी संख्या मार्च तक आधी रह जाएंगी। अगर एटीएम बंद होते हैं तो फिर देश में एक बार फिर से नोटबंदी जैसा माहौल बन जाएगा। देश में इस वक्त कुल 2.38 लाख एटीएम कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्री ने चेताया
कंफेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (कैटमी) ने चेताया है कि एटीएम बंद होने से हजारों लोगों की नौकरी जाएगी, साथ ही सरकार के वित्तीय समावेशन करने के इरादे को भी झटका लगेगा। एटीएम सेवा देने वाली कंपनियों को मार्च 2019 तक करीब 1.13 लाख एटीएम बंद करने पड़ सकते हैं। इसमें 1 लाख ऑफ साइट एटीएम और 15 हजार व्हाइट लेबल एटीएम हैं।
विज्ञापन
बन सकता है नोटबंदी जैसा माहौल
कैटमी ने कहा कि एटीएम कंपनियां धीरे-धीरे इनकी संख्या में कमी कर रहे हैं क्योंकि इनको चलाने में घाटा हो रहा है। अभी फिलहाल छोटे शहरों में एटीएम को बंद किया जा रहा है। ऐसे में एटीएम के बंद होने से इन शहरों में नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा नुकसान व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स को हो रहा है और ये अतिरिक्त घाटा नहीं उठा सकते हैं। इनके लिए एटीएम इंटरचेंज ही आय का साधन है। ये स्थिर है। कॉन्फिडरेन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री के मुताबिक अगर बैंकों ने उनकी लागत की भरपाई नहीं की तो बड़े पैमाने पर कॉन्ट्रैक्ट सरेंडर होंगे इस कारण कई एटीएम बंद हो जाएंगे।