फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   banks exempted five times to withdraw money from ATM

बैंकों ने एटीएम से पांच बार से ज्यादा पैसे निकालने पर दी छूट

Sat, 12 Nov 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Nov 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
banks exempted five times to withdraw money from ATM
- फोटो : demo pic

सरकार के 500  और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के फैसले के बाद एटीएम से नकदी की सीमित निकासी को देखते हुए देश के प्रमुख बैंकों ने एटीएम से एक सीमा से अधिक निकासी पर भी शुल्क में छूट देने की घोषणा की है। यही नहीं, नकदी जमा करने या निकासी के  लिए बैंक शाखा में हो रही ग्राहकों की भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर देश भर के सभी बैंक इस शनिवार और रविवार  को खुले रहेंगे।

विज्ञापन


देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके ग्राहकों को महीने में पांच एटीएम निकासी पर शुल्क नहीं लिया जाता है लेकिन इससे ज्यादा निकासी होने पर शुल्क लिया जाता है। अभी रोज निकासी की सीमा घटा कर दो हजार रुपये कर दी गई है जो कि 18 नवंबर 2016 तक रहेगी। इसके बाद रोज 4000 रुपये निकाले जा सकते हैं। इसलिए आगामी 31 दिसंबर तक यदि ग्राहक अपने नेटवर्क के एटीएम में पांच से ज्यादा बार भी निकासी करते हैं, तो कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र के अग्रणी एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने बातया कि उन्होंने एटीएम उपयोग पर लिया जाने वाला शुल्क माफ कर दिया है। ग्राहकों से कहा गया है कि वे जहां तक हो सके बैंक के अपने एटीएम का उपयोग करें। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2016 तक के लिए है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है इसके बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी एटीएम चार्ज में आगामी 31 दिसंबर तक छूट दने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नही चले सभी एटीएम

banks exempted five times to withdraw money from ATM

पुराने नोटों को बदलने एवं जमा कराने के लिए होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए रिजर्व बैंक ने पहले से ही इस शनिवार और रविवार को बैंक खोलने की घोषणा की है। इस दिन पूरी अवधि के लिए बैंक खुलेंगे और ग्राहकों को आम दिनों की तरह सेवा मिलेगी। बैंक सूत्रों के मुताबिक बैंककर्मियों को अगले एक महीने के लिए अतिरिक्त अवकाश नहीं लेने की भी  सलाह दी गई है।
शुक्रवार को नही चले सभी एटीएम

सरकार ने घोषणा की थी कि शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 से बैंकों के एटीएम काम करने लगेंगे जिससे ग्राहक 2000 रुपये हर रोज निकाल सकेंगे। लेकिन बैंकों के सभी एटीएम इस दिन नहीं चले। एक अधिकारी ने बताया कि बैंक शाखा में लगे एटीम तो शुक्रवार को चल गए लेकिन ऑफ साइट एटीएम नहीं चल सके।

शाखा के एटीएम पर भी निकासी का दवाब इतना था कि दिन में कई बार उसे भरना पड़ा। हालांकि ऑफसाइट एटीएम नहीं चलने से लोग काफी निराश दिखे क्योंकि आमतौर पर ये एटीएम आवासीय इलाकों में लगे हैं। अरधिकरियों का कहना है कि रिजर्व बैंक की तरफ से नकदी की आपूर्ति जैसे ही सामान्य होगी, वैसे ही सभी एटीएम पहले की तरह काम करने लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed