फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Banknotes printing increases by five times, RBI decides to maintain cash reserves

बैंक नोटों की छपाई पांच गुना बढ़ी, आरबीआई को इस वजह से लेना पड़ा फैसला

Tue, 15 May 2018 11:13 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 May 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Banknotes printing increases by five times, RBI decides to maintain cash reserves
500 रुपए के नोट
हालिया हुई नकदी की किल्लत को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंक नोटों की छपाई को पांच गुना बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकार ने बताया कि नकदी के स्टॉक को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि एक महीने में 70,000-80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नकद भंडार बनाने के लिए सभी चारों प्रिंटिंग केंद्र सप्ताह में सातों दिन काम रही हैं। अधिकारी ने कहा, इससे पहले एक महीने में 10,000-15,000 करोड़ रुपये के नोट छापे जा रहे थे।" 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल से नोटों की छपाई हर दिन 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,500 करोड़ रुपये हो गई है। 

एक अन्य सरकारी अधिकारी ने कहा, "हालिया नकद संकट के मद्देनजर यह पूरी तरह से आरबीआई का फैसला है। उसने जरूर कुछ मूल्यांकन किया होगा। जब तक आरबीआई को तसल्ली नहीं हो जाती तब तक प्रिंटिंग जारी रहेगी।" सूत्र ने बताया कि नकदी संकट की स्थिति के दौरान नकद भंडार कम हो गया है। मौजूद समय में आरबीआई के पास 1.75 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे जा रहे नोटों में से ज्यादातर 500 रुपये के नोट हैं। इससे पहले मुख्य रूप से 10 रुपये, 100 रुपये और 200 रुपये के छोटे मूल्य के नोट छापे जा रहे थे। 

पिछले महीने देश में नकदी की मांग में अचानक आई तेजी के बाद नकदी की आपूर्ति 45,000 करोड़ रुपये बढ़ा दी गई थी। औसत 15,000 करोड़ रुपये रहनेवाली नकदी की मांग अप्रैल में 45,000 करोड़ रुपये हो गई थी। 

इससे पहले कुछ अर्थशास्त्रियों ने सुझाव दिया था कि बढ़ती अर्थव्यवस्था में नकदी की मांग को पूरा करने के लिए देश को 70,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आपूर्ति की जरूरत हो सकती है। 


मौजूदा समय में वित्तीय प्रणाली में 18.4 लाख करोड़ रुपये नकदी मौजूद है, जो नोटबंदी से पहले के आसपास है। 

पिछले महीने देश के आधे दर्जन राज्यों में अचानक एटीएम में नकद संकट की स्थिति पैदा हो गई थी। इस बीच सरकार ने कहा था कि एटीएम में नकद की उपलब्धता सामान्य है। अधिकारियों ने बताया, "राज्यों में 85-90 फीसदी एटीएम काम कर रहे हैं। सभी बैंक शाखाओं में पर्याप्त नकद उपलब्ध है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed