फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bankers may remain on strike from 30 may, this might affect you very much

बैंकों में 30 से हो सकती है हड़ताल, ऐसे पड़ेगा आप पर असर, अरबों रुपये का कारोबार होगा प्रभावित

Sat, 12 May 2018 11:17 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 May 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
bankers may remain on strike from 30 may, this might affect you very much

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा वेतन में दो फीसदी की ‘मामूली’ बढ़ोतरी के खिलाफ 30 मई से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की धमकी दी है। अगर हड़ताल होती है तो फिर देश भर में अरबों रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने एक बयान में बताया कि बीते पांच मई को हुई बातचीत के दौरान आईबीए ने वेतन में दो फीसदी की बढ़ोतरी सहित दो प्रस्ताव दिए थे, जिसे खारिज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पिछली बार हुई थी 15 फीसदी वृद्धि
एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने बताया कि इसके अलावा, वह इस बात पर अड़े रहे कि अधिकारियों की मांगों पर बातचीत स्केल 3 तक ही सीमित रहेगी। पिछली बार आईबीए ने वेतन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। यूएफबीयू ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) तथा नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) सहित नौ संगठनों का एक निकाय है। 
विज्ञापन


 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर देश के 10 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 30 और 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के सचिव कामरेड इंद्रपाल राठी ने कहा कि आज बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन वृद्धि जो एक नवंबर 2017 से देय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईबीए के दो प्रतिशत वृद्धि के शर्मनाक प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया है। बैंककर्मियों की मेहनत व ईमानदारी का दो प्रतिशत वृद्धि प्रस्ताव एक मजाक बन कर रह गया है। बैक कर्मचारी दूरदराज क्षेत्रों में विकट परिस्थिति में रोज 12 घंटे काम कर रहे हैं। सरकार की ऋण वसूली के लिए कडे़ कानून नही बनाए जा रहे हैं। जिससे बैंक के डिफाल्टर लाभ उठा रहे हैं। 


नेटबैंकिंग, RTGS, NEFT पर पड़ेगा असर
अगर आप नेटबैंकिंग, आरटीजीएस, एनईएफटी करते हैं तो यह सेवाएं नहीं मिलेंगी। नेटबैंकिंग वालों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा एटीएम में कैश मिलने पर भी दिक्कत हो सकती है। एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बडौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक सहित पब्लिक व प्राइवेट सेक्टर के सभी बैंकों के अधिकारी- कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed