{"_id":"a76d4c25e7cca600c75c50767445d34e","slug":"bank-strike-of-four-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 फरवरी से बैंक करेंगे 4 दिन की हड़ताल","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
25 फरवरी से बैंक करेंगे 4 दिन की हड़ताल
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी संगठनों ने वेतन संबंधी मांगों को लेकर 25 फरवरी से चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बैंक यूनियनों के संयुक्त फोरम के संयोजक एमवी मुरली ने बताया कि बैंकों को नवंबर 2012 से 15 फीसदी वेतनवृद्धि के लिए कहा गया है, लेकिन वे 13 फीसदी ही वेतनवृद्धि दे रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों को यह स्वीकार नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री जनधन योजना की सफलता को लेकर बैंक कर्मियों के योगदान को खुद प्रधानमंत्री भी स्वीकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संघ के महासचिव अश्वनी राणा ने कहा कि बैंक कर्मचारी संगठनों ने चार दिवसीय हड़ताल का फैसला सर्वसम्मति से किया है।