फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank of india customers can withdraw money from atm through qr code

क्यूआर कोड से निकाल सकेंगे ATM से पैसा, बैंक ऑफ इंडिया ने शुरू की सेवा

Sat, 07 Sep 2019 03:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 07 Sep 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
bank of india customers can withdraw money from atm through qr code

बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक क्यूआर कोड की मदद से एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि इस सुविधा के तहत लोग केवल अधिकतम दो हजार रुपये की निकासी कर सकेंगे। ऐसा करने वाला यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद दूसरा बैंक बन गया है। 

विज्ञापन

ऐसे मिलेगी सुविधा

क्यूआर कोड यूपीआई से लिंक है। इस कोड अपने फोन से स्कैन करने के बाद ग्राहक एटीएम से राशि निकाल सकेंगे। हालांकि ज्यादा राशि निकालने के लिए कई बार ट्रांजेक्शन करने होंगे। बैंक के चेयरमैन जी. पद्मनाभन ने बताया कि इससे क्यूआर कोड माध्यम के प्रयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसमें एटीएम कार्ड या पिन की कोई जरूरत नहीं होगी, जिससे सुरक्षा को और बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन

SBI ग्राहकों को पहले से मिलती है सेवा

एसबीआई के ग्राहक बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। SBI की इस सेवा का नाम योनो कैश (YONO Cash) है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में SBI का योनो मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको छह अंकों का योनो पिन सेट करना होगा। इस पिन की मदद से आप किसी भी नजदीकी एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed