फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank Of Baroda reduced MCLR EMIs to get cheaper after SBI

SBI के बाद इस बैंक ने धीरे से दिया जोर का झटका, लोन और FD पर घटाई ब्याज दर

Mon, 10 Feb 2020 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Feb 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Bank Of Baroda reduced MCLR EMIs to get cheaper after SBI

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने लोन की मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड ब्याज दरों (एमसीएलआर) में कटौती की है। इसमें पांच से 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.05 फीसदी से 0.10 फीसदी तक की कटौती की गई है। 

विज्ञापन

इतनी हुई नई दर

बैंक की तरफ से किए गए इस बदलाव के बाद ओवरनाइट एमसीएलआर दर 0.10 फीसदी घटकर अब 7.55 फीसदी हो गई है। एक महीने के लिए दर पांच बेसिस प्वाइंट घटकर 7.55 फीसदी हो गई है। इसके अलावा तीन महीने और छह महीने के लिए भी एमसीएलआर रेट में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है, जिसके बाद यह क्रमश: 7.70 फीसदी और आठ फीसदी हो गई है।

विज्ञापन

12 फरवरी 2020 से लागू होंगी नई दरें

नई दरें 12 फरवरी 2020 से लागू होंगी। इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा क्योंकि नए ग्राहकों के लिए होम लोन, ऑटो लोन और दूसरे लोन सस्ते हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

FD पर भी घटाई ब्याज दर

इतना ही नहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर ब्याज दर में भी बदलाव किया है। इसकी नई दरें 10 फरवरी 2020 से लागू हो गई हैं। बदलाव के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा सात दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाले डिपॉजिट राशि पर 4.5 फीसदी से लेकर 6.25 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। 

सबसे बड़े सरकारी बैंक ने भी दिया था तोहफा

इससे पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया था। एसबीआई ने लगातार नौवीं बार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एमसीएलआर में कटौती का एलान किया था। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने एमसीएलआर में पांच बीपीएस की कटौती की थी। जिसके बाद यह दर सालाना 7.90 फीसदी से कम होकर 7.85 फीसदी हो गई है। नई दरें 10 फरवरी 2020 से लागू हो गई हैं। इससे ग्राहकों को फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें सस्ते में होम लोन और ऑटो लोन मिल जाएगा।

आरबीआई ने किया था एलान

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करने का एलान किया था। रेपो दर 5.15 फीसदी पर बरकरार है। लेकिन तब भी एसबीआई ने एमसीएलआर में कटौती की है। गुरुवार को केंद्रीय बैंक ने लोन को बढ़ावा देने के लिए एलान किया। आरबीआई ने बैंकों को कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) में कटौती करने की छूट दे दी है, जो जुलाई 2020 तक लागू रहेगी। इस बैठक में कहा गया था कि छोटे और मझोले उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा कर्ज मुहैया कराया जाए। इसके लिए जरूरत पड़े तो बैंक अपने आरक्षित कोष के अनुपात में कटौती कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed