फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank of Baroda and Indian Army Agreement, overdraft facility of three times salary for soldiers

बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय सेना के बीच हुआ करार, जवानों को वेतन की तीन गुना ओवरड्राफ्ट सुविधा 

Thu, 03 Oct 2019 04:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Oct 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
Bank of Baroda and Indian Army Agreement, overdraft facility of three times salary for soldiers

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने भारतीय सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत वह खाताधारकों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनके हिसाब से सेवाएं भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन


सरकारी बैंक ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत वह भारतीय सेना के खाताधारकों को नि:शुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर, 15 लाख से 50 लाख रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवर और शुद्ध मासिक वेतन का तीन गुना तक ओवरड्राफ्ट सुविधा मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


यह सुविधा भारतीय सेना के पेंशनभोगियों के लिए भी 70 साल की उम्र तक लागू है। इस समझौते पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खिची ने हस्ताक्षर किए हैं। 9,500 से अधिक शाखाओं वाला दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुकूल बैंकिंग अनुभव प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed