फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank Holiday February 2021: know On which dates banks will be closed according to RBI

Bank Holiday February 2021: इस महीने निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

Mon, 01 Feb 2021 09:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 01 Feb 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Bank Holiday February 2021: know On which dates banks will be closed according to RBI
February 2021 Bank Holidays: फरवरी में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक - फोटो : iStock

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की फरवरी 2021 में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फरवरी माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए छह अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 12, 15, 16, 19, 20 और 26 तारीख को हैं। 
विज्ञापन

 
तारीख राज्य अवसर
12 फरवरी 2021 गैंगटॉक लोसर/सोनम ल्होसार
15 फरवरी 2021 इम्फाल लुई नागा नी
16 फरवरी 2021 अगरतला, कोलकाता और भुवनेश्वर सरस्वती पूजा/बसंत पंचमी
19 फरवरी 2021 नागपुर, बेलापुर और मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2021 आईजॉल स्टेट डे
26 फरवरी 2021 आईजॉल मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन

यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 12 हो जाती हैं। सात फरवरी, 14 फरवरी, 21 फरवरी और 28 फरवरी को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 13 फरवरी को माह का दूसरा शनिवार है और 27 फरवरी को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर खाताधारकों को बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन 12 छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed