फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank holiday on second and forth saturday

बैंक से जुड़ी ये है काम की खबर, जरूर पढ़िए

Thu, 03 Sep 2015 08:09 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
bank holiday on second and forth saturday

इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) एवं बैंक  संगठनों के बीच हुए समझौते के बाद अब बैंकों में माह में दूसरे और चौथे शनिवार को पूरे दिन अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में पूरे दिन काम होगा। वित्त मंत्रालय भारत सरकार से मंजूरी के बाद इस समझौते को 12 सितंबर को माह के दूसरे शनिवार से लागू किया जा रहा है। इस प्रकार माह के दूसरे शनिवार 12 सितंबर एवं चौथे शनिवार 26 सितंबर को बैंकों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत हर महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को अवकाश की व्यवस्था लागू रहेगी, जबकि शेष शनिवार को पूरे दिन बैंक खुला रहेगा। बैंकों में दो शनिवार को अवकाश और शेष में पूरे दिन काम की व्यवस्था सितंबर माह से लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 सितंबर से लागू होगी व्यवस्था

bank holiday on second and forth saturday

सितंबर के पहले शनिवार (पांच सितंबर) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण इस दिन बैंकों में अवकाश के कारण 12 सितंबर से व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक त्रिवेणी शाखा की सहायक महाप्रबंधक संगीता सहाय अस्थाना ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राहकों एवं बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुविधा होगी।

पहले, तीसरे और पांचवे शनिवार को पूरे दिन काम की व्यवस्था लागू होने के बाद बैंकों में काम के घंटे बढ़ जाएंगे। इलाहाबाद बैंक कर्मचारी संघ के मदन जी उपाध्याय एवं भारतीय स्टेट बैंक के एस सेन गुप्ता ने नई व्यवस्था लागू करने का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed