फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank employees will get one month advance salary for festive season

खुशखबर: 14 लाख बैंक कर्मचारियों को एक महीने पहले मिल जाएगी सैलरी

Wed, 02 Oct 2019 12:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 02 Oct 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
bank employees will get one month advance salary for festive season

देश भर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि से शुरू हुआ यह सीजन दिवाली, छठ पूजा के बाद भी दिसंबर महीने तक चलता रहेगा। इस सीजन में ही सबसे ज्यादा कारोबार भी देखने को मिलता है और कर्मचारी दिवाली बोनस का इंतजार करते हैं। इस बार 14 लाख बैंक कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा मिलने जा रहा है। इस संदर्भ में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ( IBA ) ने प्राइवेट, पब्लिक और विदेशी बैंकों के टॉप मैनेजमेंट से कहा है कि दिवाली के मौके पर सभी बैंक कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी एडवांस में दी जाए।

विज्ञापन

इन सबको होगा फायदा

लेटर में कहा गया है कि बैंक कर्मचारियों को एक महीने का वेतन यानि बेसिक और डियरनेस अलाउंस पहले ही दे दी जाए। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के सीईओ वीजी कन्नन द्वारा साइन किए गए लेटर के अनुसार, इसका फायदा स्थायी कर्मचारी, स्टाफ और ऑफिसर्स को मिलेगा। 

विज्ञापन

इन कर्मचारियों को मिलेगा आधा वेतन एडवांस

बता दें कि फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, एक महीने पहले सैलरी सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जो एक नवंबर 2017 को बैंक की नौकरी कर रहे थे और अभी तक सेवानिवृत्त नहीं हुए हैं। वहीं जिन कर्मचारियों ने एक नवंबर 2017 से 31 मार्च 2019 के बीच काम करना शुरू किया है, उन्हें आधा वेतन एडवांस के तौर पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस में मिल रही सैलरी को एरियर्स में से एडजस्ट किया जाएगा। कर्मचारियों को एड हॉक (ad hoc) का भुगतान एक गुडविल के रूप में किया जा रहा है। इसलिए इस पेमेंट को एक्चुअल एरियर के तौर पर एडजस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed