फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank deposits will become thing of past: Jaitley

जल्द बीते दिनों की बात हो जाएगा बैंक डिपॉजिट: जेटली

Sat, 30 Jul 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
Bank deposits will become thing of past: Jaitley
Arun Jaitley

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जल्द ही बैंक डिपॉजिट और उस पर ज्यादा ब्याज के दिन लदने वाले हैं। वह स्टेट के नए शा‌हाकार 'एसबीआई एक्सक्लूसिफ' के लॉन्च पर पहुंचे थे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि निवेश के लिए बैंक डिपॉजिट का विकल्प अब पुराना हो चला है।

विज्ञापन


भारत की अर्थव्यवस्‍था बदल रही है और लोग बेहतर रिटर्न के लिए दूसरी जगहों पर निवेश कर रहे हैं।

दुनिया के अन्य देशों में भी ऐसा ही हो रहा है। वित्त मंत्री ने बैंकों को नसीहत भी दी और कहा कि आने वाले वक्त के हिसाब से इन्वेस्टमेंट दस्तावेज तैयार करें। साथ ही उन्होने बैंकों को रिटायरमेंट के लिए नए विकल्प निकालने को भी कहा है। 

विज्ञापन

ये सेवाएं देगा 'एसबीआई एक्सक्लूसिफ'

Bank deposits will become thing of past: Jaitley
एसबीआई चीफ

इससे पूर्व स्टेट बैंक की अध्यक्ष, अरुंधति भट्टाचार्य ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए बताया कि इसके तहत ग्राहकों को संपत्ति प्रबंध, बीमा, इक्विटी या सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश, म्यूचुअल फंड में निवेश आदि से संबंधित सलाह दी जाएगी।

जो ग्राहक चाहेंगे कि बैंक उनकी तरफ से निवेश कर दे, तो बैंक ऐसा भी करेगा। उन्होंने बताया कि इस सेवा के लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञ लोगों की अलग टीम बनायी गई है।

फिलहाल इसके लिए देश भर में 37 केंद्र खोले गए हैं। इन्हीं केन्द्रों के जरिये देश भर की शाखाओं के ग्राहकों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed