फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank Credit and Deposits Increased as per data released by RBI

आंकड़े: 18 जून को समाप्त पखवाड़े में बैंक ऋण में 5.82 फीसदी की वृद्धि, 10.32 फीसदी बढ़ा जमा धन

Sat, 03 Jul 2021 10:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 03 Jul 2021 10:31 AM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2020-21 में बैंक के ऋण में 5.56 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि जमा धन में 11.4 फीसदी का उछाल आया।

विज्ञापन
Bank Credit and Deposits Increased as per data released by RBI
Bank Credit (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 18 जून 2021 को समाप्त हुए पखवाड़े में बैंक ऋण 5.82 फीसदी की वृद्धि के साथ 108.42 लाख करोड़ हो गया जबकि जमा धन 10.32 फीसदी की वृद्धि के साथ 152.99 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक की 18 जून 2021 को भारत में अनुसूचित बैंकों की स्थिति पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक साल पहले 19 जून 2020 को समाप्त हुए पखवाड़े में बैंक अग्रिम राशि 102.46 लाख करोड़ रुपये जबकि जमा धन 138.67 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2020-21 में बैंक के ऋण में 5.56 फीसदी की वृद्धि
इससे पहले चार जून 2021 को समाप्त हुए पखवाड़े में बैंक ऋण में 5.74 फीसदी की वृद्धि हुई थी जबकि जमा धान के लिहाज से वृद्धि 9.73 फीसदी थी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में बैंक के ऋण में 5.56 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि जमा धन में 11.4 फीसदी का उछाल आया।
विज्ञापन


मई में 51 फीसदी घटा भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण 
मालूम हो कि भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण इस साल मई में 51 फीसदी घटकर 73.84 करोड़ डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कोविड-19 की दूसरी लहर बीच भारतीय कंपनियों के विदेशी कर्ज में बड़ी गिरावट आई है। भारतीय कंपनियों ने मई, 2020 में बाह्य वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) से 1.49 अरब डॉलर जुटाए थे। वहीं, मई 2021 में जुटाया गया पूरा कोष स्वत: मंजूरी प्राप्त मार्ग से था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मई में एक भी कंपनी ने रुपये में जारी बांड या मसाला बांड से विदेशी बाजारों से धन नहीं जुटाया। कुछ यही स्थिति एक साल पहले इसी महीने में रही थी।


माह के दौरान बीडब्ल्यू ग्लोबल यूनाइटेड एलपीजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पूंजीगत सामान के आयात के लिए 19.84 करोड़ डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाया। रिन्यू सनवेव्स ने नई परियोजनाओं के लिए 14 करोड़ डॉलर और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कार्यशील पूंजी जरूरत को पूरा करने के लिए 10 करोड़ डॉलर जुटाए।

आंकड़ों के अनुसार टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड ने पूंजीगत सामान आयात के लिए 11.04 करोड़ डॉलर विदेशी बाजारों से जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed