{"_id":"585313d84f1c1b676f64c700","slug":"axis-bank-suspended-24-workers-due-to-blackmoney-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक ने 24 कर्मियों को निलंबित किया, 50 खाते सीज ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एक्सिस बैंक ने 24 कर्मियों को निलंबित किया, 50 खाते सीज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 03:36 AM IST
विज्ञापन
बैंक में छापा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सहित एक्सिस बैंक की देशभर की शाखाओं में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए बैंक ने मुंबई से अपने 24 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जबकि 50 खाते सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग के सर्वे में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां एक्सिस बैंक में ही पाई जा रही है। बैंक का कहना है कि गड़बड़ियों के कारण उसकी साख को धक्का लगा है इसलिए वह जांच एजेंसियों को खुद गड़बड़ियों की सूचना दे रहा है। एक्सिस के रिटेल बैंकिंग प्रमुख राजीव आनंद ने बताया कि अब तक जांच एजेंसियों ने इसकी आठ शाखाओं पर सर्वे किया है जिनमें पांच शाखाएं दिल्ली की हैं।
विज्ञापन
बैंक ने पिछले सप्ताह से अब तक 24 संदिग्ध कर्मियों को निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि एक्सिस बैंक निशाने पर है बल्कि इसमें गड़बड़ी करने वाले खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी शाखा को बंद करने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन