{"_id":"5857ddd84f1c1bd663e39108","slug":"axis-bank-stops-transactions-in-suspicious-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक ने लगाई संदिग्ध खातों पर रोक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एक्सिस बैंक ने लगाई संदिग्ध खातों पर रोक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सिस बैंक ने कुछ संदिग्ध खातों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। गौरतलब है कि बैंक अपने कुछ कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान है।
विज्ञापन
एक्सिस बैंक ने बयान में कहा कि जांच एजेंसियों ने बैंक द्वारा दी गई नगद लेन-देन रिपोर्ट और एसटीआर के आधार पर बैंक शाखाओं में छानबीन की है। बैंक में लागू केवाईसी और एएमएल नियमों के अनुरूप बैंक ने ये रिपोर्ट दी हैं। इसके अलावा बैंक ने वित्तीय खुफिया इकाई के समक्ष भी अतिरिक्त एसटीआर दी है।
विज्ञापन
बैंक ने कुछ खातों में लेनदेन को रोकने का भी कदम उठाया है। बयान में कहा गया है, ‘हम यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि बैंक सरकार की नोटबंदी की पहल की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही वह सरकार की डिजिटल अर्थव्यवस्था की पहल में भी सहयोग दे रहा है।’
विज्ञापन