फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   ATM will Stop dispensing 2000 rupees Note as Bank Starts the Process

ATM में बंद होगा 2000 रुपये का नोट मिलना, इन बैंकों ने शुरू की कवायद

Sat, 05 Oct 2019 05:41 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 05 Oct 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
ATM will Stop dispensing 2000 rupees Note as Bank Starts the Process
- फोटो : SELF

बैंकों के एटीएम में जल्द ही 2000 रुपये का नोट मिलना बंद होने लगेगा। आरबीआई द्वारा इसकी छपाई को बंद किए जाने के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक समेत कई बैंकों ने इस कवायद को शुरू कर दिया है। अगर किसी ग्राहक को 2000 रुपये का नोट चाहिए होगा, तो फिर भविष्य में यह केवल बैंक शाखाओं में मिलेगा। 2000 रुपये के नोट की जगह बैंक एटीएम में केवल 500, 200 और 100 रुपये के करेंसी नोटों की संख्या को बढ़ाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हालांकि यह पूरी कवायद होने में कम से कम दो साल का समय लगेगा। 

विज्ञापन

छोटे शहरों से की शुरुआत

एसबीआई समेत कई सरकारी व निजी बैंकों ने इसकी शुरुआत कर दी है। फिलहाल छोटे शहरों व कस्बों में मौजूद एटीएम में से 2000 रुपये के नोट रखने के स्लॉट (कैसेट) को हटाया जा रहा है। हालांकि बड़े शहरों में मौजूद एटीएम में यह 2000 रुपये का नोट मिलता रहेगा। यह सारा कार्य आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है। 

विज्ञापन

ताकि नहीं फैले अफवाह

2000 रुपये के नोट को एटीएम से हटाने पर यह अफवाह फैल सकती थी, कि बैंक आने वाले दिनों में इसका प्रचलन भी बंद कर देगा। लेकिन ऐसा नहीं है। एक निजी बैंक से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरबीआई ने बैंकों से एटीएम में 2000 रुपये का कैसेट हटाने पर चरणबद्ध तरीके से काम करने के लिए कहा है। बैंकों से कहा गया है कि वो एटीएम में ज्यादा से ज्यादा 500, 200 और 100 रुपये के नोट रखें, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। त्योहारी सीजन की समाप्ति के बाद इस कार्य में तेजी आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी 2000 रुपये के नोट ज्यादा निकलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में 2000 का नोट निकलना परेशानी

एटीएम में 2000 रुपये का नोट निकलने पर कई ग्राहकों को परेशानी होती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस नोट का छुट्टा मिलने में बड़ी दिक्कत होती है। हालांकि बड़े भुगतान करने के लिए 2000 रुपये का नोट काफी काम आता है। एटीएम से 2000 रुपये का नोट नहीं मिलने से व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि छोटे करेंसी नोट से भुगतान करने के लिए उन्हें छोटे नोटों की संख्या बढ़ानी होगी। 

बंद नहीं होगा प्रचलन

बैंक अधिकारियों के मुताबिक, आरबीआई ने साफ किया है कि 2000 रुपये के नोट का प्रचलन बंद नहीं किया जाएगा। यह नोट आगे भी चलता रहेगा। एटीएम के बजाए कोई भी ग्राहक इनको बैंक शाखाओं से ले सकते हैं। फिलहाल छोटे शहरों में मौजूद एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनियों को भी एटीएम से 2000 रुपये के नोट की कैसेट निकालने के लिए कहा गया है। 

एसबीआई ने यहां से की शुरुआत

एसबीआई ने उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के उन्नाव जिले से इसकी शुरुआत कर दी है। अब आपको एसबीआई के एटीएम से 2000 के नोट नहीं मिलेंगे। बड़े नोट धीरे-धीरे कम होंगे। उन्नाव के स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि करीब एक साल से 2000 के नोट एसबीआई के एटीएम में नहीं डाले जा रहे हैं। अब एटीएम मशीनों में लगे 2000 के नोट रखने वाले कैसेट (बॉक्स) को फिलहाल हटाया जा रहा है ताकि अन्य नोट रखे जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed