फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   ATM to work normal after 2-3 weeks

जानिए क्यों नहीं आप निकाल पा रहे हैं एटीएम से कैश्ा

Thu, 17 Nov 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
ATM to work normal after 2-3 weeks
atm shimla

सरकार के 500 और 1000 हजार के नोट बंद करने के बाद देशभर में अफरा-तफरी मची है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम ट्रांजेक्‍शन सामान्य होने में अभी लगेंगे लगभग 30 दिन। जानकार बता रहे हैं कि देशभर में करीब दो लाख एटीएम हैं और उन्हें नए नोटों के अनुरूप बनाने में समय लगेगा।

विज्ञापन


जो एटीएम काम भी कर रहे हैं तो वो 100-100 के नोट निकाल रहे हैं। वहीं बैंक के अधिकारियों की मानें तो जिले में लगे एटीएम फिलहाल नई करंसी के लिए मुफीद नहीं हैं। आरबीआई की ओर से जारी हुए 500 रुपये के नए नोट का साइज पुराने नोट से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन


ऐसे में उसे एटीएम में नहीं लगाया जा सकता है। साथ ही मशीन में 2000 रुपये के नोट का स्लॉट ही नहीं बना है। ऐसे में वह भी एटीएम से जल्द ही मिलना मुश्किल है। अनुमान है कि करीब 1 महीने तक लोगों को एटीएम से सिर्फ 100-100 के नोट ही मिल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकती है जनता की परेशानी

ATM to work normal after 2-3 weeks
ATM के बाहर लगी भारी भीड़

बैंक अधिकारियों की मानें तो अगर एटीएम में जल्द ही नए नोटों का स्लॉट नहीं बनाया गया तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सरकार के नोट बंद करने से पूर्व  ही मशीन को अपग्रेड करने की जरूरत थी जो नहीं की गई,इस कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एटीएम में मौजूद स्लॉट में 10 हजार नोट एक बार में सब्मिट किए जा सकते हैं। ऐसे में अगर एक खाते से सिर्फ 2000 रुपये (100 के 20 नोट) भी निकाले गए तो महज 500 लोगों को रकम मिलेगी। एटीएम जल्दी खाली हो जाएगा।

अगर बैंक ने एटीएम में बार-बार रकम नहीं भरी तो नोटों की किल्लत बरकरार रहेगी। जानकार बता रहे हैं कि जर्मनी और जापान से मंगाया गया सॉफ्टवेयर एटीएम में लोड किया जाएगा। वहीं, कन्फिग्रेशन के बाद मशीन को चालू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed