फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   atm to dispense 200 rupee note in new year as banks cites this major problem

नए साल तक नहीं मिलेगा एटीएम से 200 का नोट, इस कारण से हो रही है देरी

Tue, 17 Oct 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 17 Oct 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
atm to dispense 200 rupee note in new year as banks cites this major problem
200 रुपये - फोटो : अमर उजाला

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रुपये का नोट अगस्त में जारी किया था। तब आरबीआई ने कहा था कि नया नोट नवंबर से एटीएम में मिलने लगेगा, लेकिन अब इसकी डेडलाइन बढ़ गई है। अब 200 का नोट नए साल से पहले एटीएम में लोगों को नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


बैंकों में मिल रहा है नोट
आरबीआई द्वारा जारी किया गया 200 रुपये का नोट फिलहाल बैंकों की ब्रांच में मिल रहा है। कोई भी व्यक्ति एक बार में 2000 रुपये के कुल मूल्य के 10 नोट ले सकता है। फिलहाल इस नोट को लेने का ये ही एक तरीका है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अगले साल आएगा 100 का नया नोट, होगा लुक और डिजाइन में बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हो रही है देरी
एटीएम के जरिए इस नोट को मिलने में इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि बैंकों के पास पहले से ही इसकी कमी है, जिसकी वजह से एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी के पास यह नहीं पहुंच रहा है। दूसरा कारण है कि बैंकों ने अभी तक एटीएम सर्विस प्रोवाइडर को भी मशीन में बदलाव करने के लिए नहीं कहा है। 

आसान नहीं मशीन में बदलाव करने की प्रक्रिया
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बैंकों का कहना है कि एटीएम में बदलाव करने की प्रक्रिया आसान नहीं है। एनसीआर कॉर्पोरेशन के एमडी नवरोज दस्तूर ने कहा कि अभी हमने कुछ मशीनों में बदलाव कर दिया है।  एनसीआर कॉर्पोरेशन की देश भर में 1 लाख से अधिक एटीएम मशीन लगी हुई हैं।

हालांकि बैंकों की तरफ से उनको मशीनों में बदलाव करने के लिए अभी तक नहीं कहा गया है। कैनरा बैंक के चेयरमैन राकेश शर्मा का कहना है कि नोटबंदी के बाद से लोगों के मन में यह धारणा बन गई है कि एटीएम में नए नोट के लिए आसानी से जगह बनाई जा सकती है, लेकिन ऐसा है नहीं।


यह एक बहुत ही जाटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया है। नोटबंदी के वक्त भी सभी एटीएम मशीन में बदलाव करने के लिए दो हफ्ते से अधिक का वक्त लग गया था। फिलहाल बैंकों को किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी नहीं है, जैसी नोटबंदी के बाद थी। 

500, 2000 के नोट की भी कमी
एटीएम के लिए बैंकों के पास 500 और 2 हजार का नोट भी पहले से कम संख्या में सप्लाई हो रहा है। इसमें 30 से 40 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं व्हाइट लेबल एटीएम में भी सप्लाई 50 फीसदी तक गिर गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed