बैंक,पोस्ट ऑफिस और एटीएम से आज से ही निकालें नए नोट
बैंक ग्राहकों को राहत देते हुए कुछ बैंकों ने शुक्रवार के बजाय गुरुवार से ही एटीएम से नए नोट देना शुरु का दिया है। गौरतलब है कि देश में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के फैसले के बाद बुधवार को सभी बैंक और बुधवार व गुरूवार को सभी एटीएम बंद रखने का फैसला किया गया था।
लेकिन देशभर के कुछ एटीएम को गुरुवार से ही शुरू कर दिया गया है।
यानी गुरुवार को बैंक और पोस्ट ऑफिस के साथ एटीएम से भी नए नोट मिलने लग गए हैं, हालांकि यह सुविधा सभी एटीएम पर उपलब्ध नहीं है ।
आरबीआई के नए नियम
– इसके बाद यह सीमा बढ़ाकर प्रतिदिन प्रति कार्ड 4,000 रुपए कर दी जाएगी।
– एक व्यक्ति को नकदी में 4,000 रुपए तक ही मिलेंगे और इससे उच्च पर की रकम उसके खाते में जमा कर दी जाएंगी और वह पूरी की पूरी रकम नकदी
में नहीं पा सकता।
– जिन्हें 4,000 रपए से अधिक की नकदी की जरूरत है, वह चेक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, आईएमपीएस,
क्रेडिट..डेबिट कार्ड आदि के जरिये इसका भुगतान कर सकता है।
– जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं है, वे आवश्यक केवाईसी दस्तावेजों के साथ एक खाता खोल सकते हैं।
बैंकों ने बढ़ाए काम के घंटे
बैंकों से कहा गया है कि वे शनिवार और रविवार पूरे दिन अपनी शाखाएं खुली रखें ताकि लोगों को पुराने नोट जमा कराने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा कई बैंकों ने ग्राहकों की भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर बैंक अगले तीन दिनों तक रात 8 बजे तक काम करने का फैसला किया है।
बैंक कर्मियों को अगले एक महीने के लिए अतिरिक्त अवकाश नहीं लेने की भी सलाह दी गई है। इस दौरान सरकार ने 22 अरब करेंसी नोटों के धारकों को इन्हें बैंक खातों में जमा करने को कहा है।
साथ ही आईसीआईसीआई और एसबीआई ने ग्राहकों से अपने एटीएम से किए गए ट्रांजेक्शन चार्जेज को कुछ दिनों तक न लेने का फैसला लिया है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड लिमिट को दोगुना कर दिया है।