फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   ATM starts giving new currency notes in some cities

बैंक,पोस्ट ऑफिस और एटीएम से आज से ही निकालें नए नोट

Thu, 10 Nov 2016 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
ATM starts giving new currency notes in some cities
ATM - फोटो : AmarUjala

बैंक ग्राहकों को राहत देते हुए कुछ बैंकों ने शुक्रवार के बजाय गुरुवार से ही एटीएम से नए नोट देना शुरु का दिया है। गौरतलब है कि देश में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के फैसले के बाद बुधवार को सभी बैंक और बुधवार व गुरूवार को सभी एटीएम बंद रखने का फैसला किया गया था।

विज्ञापन


लेकिन देशभर के कुछ एटीएम को गुरुवार से ही शुरू कर दिया गया है।

यानी गुरुवार को बैंक और पोस्ट ऑफिस के साथ एटीएम से भी नए नोट मिलने लग गए हैं, हालांकि यह सुविधा सभी एटीएम पर उपलब्‍ध नहीं है । 

आरबीआई के नए नियम

ATM starts giving new currency notes in some cities
आरबीआई - फोटो : Getty
– एटीएम से व्यक्ति 18 नवंबर तक 2,000 रुपए प्रति कार्ड प्रति दिन निकाल सकता है।

– इसके बाद यह सीमा बढ़ाकर प्रतिदिन प्रति कार्ड 4,000 रुपए कर दी जाएगी।

– एक व्यक्ति को नकदी में 4,000 रुपए तक ही मिलेंगे और इससे उच्च पर की रकम उसके खाते में जमा कर दी जाएंगी और वह पूरी की पूरी रकम नकदी
में नहीं पा सकता।

– जिन्हें 4,000 रपए से अधिक की नकदी की जरूरत है, वह चेक या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, आईएमपीएस,
क्रेडिट..डेबिट कार्ड आदि के जरिये इसका भुगतान कर सकता है।

– जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं है, वे आवश्यक केवाईसी दस्तावेजों के साथ एक खाता खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों ने बढ़ाए काम के घंटे

ATM starts giving new currency notes in some cities
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala

बैंकों से कहा गया है कि वे शनिवार और रविवार पूरे दिन अपनी शाखाएं खुली रखें ताकि लोगों को पुराने नोट जमा कराने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा कई बैंकों ने ग्राहकों की भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर बैंक अगले तीन दिनों तक रात 8 बजे तक काम करने का फैसला किया है।

बैंक कर्मियों को अगले एक महीने के लिए अतिरिक्त अवकाश नहीं लेने की भी सलाह दी गई है। इस दौरान सरकार ने 22 अरब करेंसी नोटों के धारकों को इन्हें बैंक खातों में जमा करने को कहा है।

साथ ही आईसीआईसीआई और एसबीआई ने ग्राहकों से अपने एटीएम से किए गए ट्रांजेक्‍शन चार्जेज को कुछ दिनों तक न लेने का फैसला लिया है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड लिमिट को दोगुना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed