फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   another ghost company found in pmc scam, bank lost 300 crore rupees

PMC घोटालाः एक और फर्जी कंपनी ने डुबो दिए बैंक के 300 करोड़ रुपये

Sat, 23 Nov 2019 03:40 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 23 Nov 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
another ghost company found in pmc scam, bank lost 300 crore rupees
पीएमसी बैंक - फोटो : अमर उजाला

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में जांच एजेंसियों को एक ऐसी फर्जी कंपनी का पता चला है, जिसकी जानकारी केवल बैंक के अध्यक्ष और चेयरमैन को थी। इस कंपनी ने बैंक को 300 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई है। इससे पहले एचडीआईएल के मालिकों ने कंपनी के हजारों करोड़ रुपये डूबो दिए थे। एचडीआईएल ने भी 44 से ज्यादा खातों को पासवर्ड से ऑपरेट किया था।  

विज्ञापन


जांच एजेंसियों को पता चला है कि अबचल समूह नाम की कंपनी ने भी बैंक में खाते खोल रखे थे। इस समूह ने बैंक से विभिन्न योजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये का लोन ले रखा था, जिसे चुकाया नहीं गया। कंपनी अपने बैंक खातों को पासवर्ड के माध्यम से ऑपरेट करती थी। 

विज्ञापन

एक लाख के शेयर कैपिटल से खुली थी कंपनी

इस कंपनी के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की वेबसाइट पर भी इस कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। श्री अबचल प्रॉपर्टी इंवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड 1992 में एक लाख रुपये के शेयर कैपिटल के साथ शुरू की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कंपनी वित्तीय सेवाओं में थी। बीमा और पेंशन के अलावा सभी वित्तीय सेवाओं में यह कार्य करती थी। इसके अलावा एक और कंपनी उत्तम गालवा समूह ने भी बैंक से 200 करोड़ रुपये का लोन ले रखा है, जिसके बारे में ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए कंपनी के निदेशकों को बुलाया है। 

बेचे जाएंगे दो हवाई जहाज और याट

पंजाब एवं महाराष्ट्र कॉपरेटिव (पीएमसी)बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी राकेश वाधवान और उसके बेटे की कंपनी एचडीआईएल समूह के दो हवाईजहाज और एक याट को बेचा जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को इस पर अपनी सहमति जता दी।

ईडी इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा (ईओडब्ल्यू) के साथ मिलकर जांच कर रही। अबतक एचडीआईएल प्रवर्तकों की करीब 3,830 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें लग्जरी गाड़ियों के साथ ही एक सात सीट वाली स्पीडबोट, दो हवाई जहाज और एक याट शामिल हैं। 



इस मामले में आरबीआई ने पीएमसी बैंक के लिए लिए प्रशासक नियुक्त किया हुआ है। उसने कोर्ट से जांच एजेंसियों द्वारा जब्त संपत्तियों को बेचे जाने के लिए निर्देश देने की मांग की है। ईओडब्ल्यू पहले ही संबंध में अपनी सहमति दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed