फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   alok industries taken loan of twenty thousand from indian banks

बैंकों से लिए 20 हजार करोड़, अब बैंक पता करेंगे कि कहां गए पैसे

Mon, 09 May 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
alok industries taken loan of twenty thousand from indian banks
कर्ज के बोझ तले दबी है कंपनी

दिसंबर 2015 में ऑडिट कंपनी डेलॉयट ने आलोक इंडस्ट्रीज के ऑडिटर पद से इस्तीफा दे दिया। यह एक अजीब फैसला था, क्योंकि ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि किसी वित्त वर्ष के बीच में किसी कंपनी का ऑडिटर बदले। हालांकि, कंपनी के मुताबिक इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी गई थी।

विज्ञापन


इस तरफ बहुत ही कम लोगों की नजर पड़ी, क्योंकि तब तक कर्ज के बोझ तले दबी इस टेक्सटाइल कंपनी को अधिकतर एनालिस्ट्स ने ट्रैक करना भी बंद कर दिया था। आपको बता दें कि आलोक इंडस्ट्रीज ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों समेत भारत के बैंकों से करीब 20,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया हुआ है।
विज्ञापन


चार महीने बाद अब बैंक इसका ऑडिट कराने जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आलोक की तरफ से लिए गए इस लोन के पैसों का इस्तेमाल कहां किया गया है। पिछले हफ्ते ही बैंकों ने चोकशी एंड चोकशी और ग्रांट थॉर्नटन ऑडिट कंपनियों को आलोक का ऑडिट करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों का ज्वाइंट फोरम इसी हफ्तें इस मामले पर एक मीटिंग करेगा। फॉरेंसिक ऑडिट होने के बाद यह पता चल जाएगा कि पैसा कहां कहां लगाया गया है। साथ ही यह भी पता चलेगा कि इससे पहले ऑडिट में किसी तरह की गलती हुई है या नहीं।

बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार एसबीआई की चार बड़ी फर्मों में से एक फर्म के साथ हुई मीटिंग के तुरंत बाद डेलॉयट ने इस्तीफा दे दिया। यह मीटिंग आलोक की तरफ से लिए गए लोन के इस्तेमाल के बारे में थी।


जब इस मीटिंग के बारे में डेलॉयट से पूछा गया तो उसने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। डेलॉयट ने कहा कि हमारी पॉलिसी के अनुसार हम अपने क्लाइंट के कॉन्फिडेंशियल मामलों पर कोई भी टिप्पणी नहीं करते हैं। वहीं आलोक इंडस्ट्री के के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर सुरेन्द्र जिवराजका के अनुसार डेलॉयट का इस्तीफा पूरी तरह से कमर्शियल कारणों के चलते दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed