फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Allahabad bank reports rs 688 crore fraud by SEL manufacturing

भूषण पावर के बाद इलाहाबाद बैंक ने दी एक और धोखाधड़ी की जानकारी

Thu, 18 Jul 2019 11:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 18 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Allahabad bank reports rs 688 crore fraud by SEL manufacturing

सरकारी क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने बुधवार को बताया कि एसईएल मैन्यूफैक्चरिंग ने उसके साथ 688.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष है।

विज्ञापन


इस संदर्भ में बैंक ने बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) को इसकी सूचना दे दी गई है। बता दें कि इलाहाबाद बैंक का मुख्यालय कोलकाता में है। 

भूषण पावर एंड स्टील ने भी की थी धोखाधड़ी 

पिछले सप्ताह भी इलाहाबाद बैंक ने सूचना दी थी कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीसीएल) कंपनी द्वारा करीब 1,775 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई है। 

विज्ञापन


कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ फोरेंसिक ऑडिट जांच के नतीजे और सीबीआई की एफआईआर के आधार पर इलाहाबाद बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक को दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा था कि बैंकिंग व्यवस्था से फंड का हेरफेर किया गया और 1,774.82 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस संदर्भ में इलाहाबाद बैंक ने कहा कि भूषण स्टील कंपनी ने उसके फंड का दुरुपयोग किया और बहीखातों में गड़बड़ी दर्शाई, ताकि कर्ज देने वाले बैंकों के समूह से पैसे जुटा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed