फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   All banks will keep out off political interference

राजनीतिक दखल से मुक्त होंगे सभी बैंक : अरुण जेटली

Sun, 06 Mar 2016 04:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:42 AM IST
सार

  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और वरिष्ठ अधिकारी राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखे जाएंगे।
  • किसी का कर्ज माफ नहीं, वसूली होगी

विज्ञापन
All banks will keep out off political interference
Jaitley - फोटो : Jaitley

विस्तार

केंद्र सरकार ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और वरिष्ठ अधिकारी राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखे जाएंगे। गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश में ज्यादा बैंकों की नहीं, बल्कि मजबूत बैंकों की आवश्यकता है।

विज्ञापन


गुड़गांव में शनिवार को आयोजित दूसरे ज्ञान संगम के अंतिम दिन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार बैंक को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखेगी। यही नहीं, जो वरिष्ठ अधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं, उन्हें भी राजनीतिक दबाव से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों व अन्य बैंकों के फंसे कर्ज ‘एनपीए’के तेजी से बढ़ने के पीछे राजनीतिक हस्तक्षेप भी बताया जाता है। बैंकों के फंसे कर्ज को माफ करने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक के कर्जदार का पैसा माफ नहीं किया गया है और ऐसा करने की कोई योजना भी नहीं है। सभी कर्जदारों से वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक को भी इस बारे में काफी अधिकार है। उन्होंने बताया कि सरफेसी और डीआरटी कानून में संशोधन के कई सुझाव मिले हैं, जिन पर काम चल रहा है। इसके बाद बैंकों को फंसे कर्ज को वसूलने में सहायता मिलेगी।


वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों की हालत ठीक करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और इसे किया जाएगा। उन्होंने मजबूत बैंक की तरफदारी करते हुए कहा कि कुछ कमजोर बैंकों को मिला कर मजबूत बैंक बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। पिछले वर्ष जनवरी में आयोजित पहले ज्ञान संगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल हुए थे और इस दौरान बैंकों में बदलाव को लेकर कई अहम फैसले किए गए थे। इस वर्ष के ज्ञान संगम का आयोजन गुड़गांव में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed