फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   after shikha sharma, icici bank to appoint interim ceo replacing chanda kochar

एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा के बाद ICICI बैंक की चंदा कोचर को भी पद से हटाने की तैयारी

Tue, 10 Apr 2018 11:41 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
after shikha sharma, icici bank to appoint interim ceo replacing chanda kochar
chanda kochar
वीडियोकॉन केस में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के पति का नाम सामने आने के बाद उनको पद से हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। बैंक के बोर्ड के कुछ सदस्य जांच पूरी हो जाने तक किसी और व्यक्ति को अंतरिम सीईओ नियुक्त करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा का कार्यकाल भी उनके अनुरोध पर घटा गया है। बैंकिंग सेक्टर की दो बड़ी पॉवरफुल महिलाओं के साथ दो दिन में बड़ी खबर सामने आई है। 
विज्ञापन


बैंक का बोर्ड इस हफ्ते मीटिंग करेगा। इस मीटिंग में स्वतंत्र और नॉमिनेट निदेशक भी शामिल होंगे। इस मीटिंग को इसलिए बुलाया जाएगा, ताकि स्टॉफ और निवेशकों का बैंक में विश्वास बना रहे। 28 मार्च और 2 अप्रैल को जो मीटिंग हुई थी, उसमें कई निदेशक शामिल नहीं हुए थे और न ही इसकी जानकारी पहले से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई थी। 
विज्ञापन


पति को समन, देवर से पूछताछ
सीबीआई इस मामले को लेकर के चंदा कोचर के देवर से भी लागातार तीन दिन तक पूछताछ कर चुकी है। जांच  एजेंसी ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को भी पेशी के लिए समन जारी कर चुकी हैं। कोचर और वीडियोकॉन समूह में बिजनेस डील हुई थी। इस डील के बाद बैंक से वीडियोकॉन ग्रुप को लोन दिया गया है। इस केस में सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदा कोचर पर बैंक ने जताया था विश्वास
हालांकि बोर्ड ने पहले कहा था कि वो इस मामले में पूरी तरह से कोचर के साथ है और यह उन पर निर्भर करेगा कि वो इस पद पर बनी रहेंगी या नहीं। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को दिए गए 3250 करोड़ के लोन मामले में बैंक के नोडल अधिकारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने कई सारे डॉक्यूमेंट्स को भी अपने कब्जे में ले लिया है। 

दीपक कोचर से भी होगी पूछताछ

after shikha sharma, icici bank to appoint interim ceo replacing chanda kochar
axis bank
एजेंसी इस मामले में जल्द ही चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को भी पूछताछ के लिए बुलाएगी और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी। 

केस में नहीं है चंदा कोचर का नाम
हालांकि इस केस में चंदा कोचर का नाम शामिल नहीं है लेकिन बैंक के अज्ञात अधिकारियों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा एसबीआई की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में शामिल बैंकों के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने धूत की कंपनी को 40 हजार करोड़ रुपये का लोन दिया है।

इसमें लोन में आईसीआईसीआई बैंक का हिस्सा 3250 करोड़ रुपये का था। बता दें कि भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी के मामले में प्रारंभिक जांच पहला चरण होता है। इसके बाद सीबीआई सबूत जुटाती है और आश्वस्त होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाती है।

एक्सिस बैंक की सीईओ का कार्यकाल घटा
एक्सिस बैंक की एमडी और सीईओ शिखा शर्मा भी वक्त से पहले अपना पद छोड़ेंगी। बैंक के बोर्ड ने शिखा शर्मा का कार्यकाल घटाने को मंजूरी दे दी है। अब शिखा शर्मा 31 दिसंबर 2018 तक ही बैंक की एमडी और सीईओ रहेंगी।

दरअसल एक्सिस बैंक के बोर्ड ने शिखा शर्मा का कार्यकाल एक जून से 2018 से 3 साल के लिए बढ़ाया था। लेकिन शिखा शर्मा ने बोर्ड से उनका कार्यकाल घटाने के लिए अनुरोध किया था जिसे बोर्ड ने मान लिया है। अब इस पर आरबीआई की मंजूरी का इंतजार है। बता दें कि शिखा शर्मा जून 2009 से एक्सिस बैंक की सीईओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed