{"_id":"5def2e0f8ebc3e87c70dc91b","slug":"after-sbi-now-hdfc-bank-cuts-mclr-by-up-to-15-bps","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: SBI के बाद एचडीएफसी ने दिया तोहफा, MCLR में की कटौती, सस्ता होगा लोन","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
खुशखबर: SBI के बाद एचडीएफसी ने दिया तोहफा, MCLR में की कटौती, सस्ता होगा लोन
Tue, 10 Dec 2019 11:03 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाद अब एचडीएफसी ने भी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती कर दी है। इससे ग्राहकों को फायदा होगा क्योंकि अब उन्हें सस्ते में लोन मिलेगा।
सोमवार को एसबीआई ने एमसीएलआर में 10 बीपीएस की कटौती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीएलआर में हुई इतनी कटौती
एचडीएफसी ने एमसीएलआर में 15 बीपीएस तक की कटौती की है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें सात दिसंबर 2019 से लागू हो गई हैं। कटौती के बाद छह महीने का एमसीएलआर अब आठ फीसदी हो गया है। इसमें 10 बीपीएस की कटौती की गई है। पहले यह दर 8.10 फीसदी थी। एक साल के एमसीएलआर में 15 बीपीएस की कटौती हुई है। नई दर 8.15 फीसदी है। पहले यह 8.30 फीसदी थी। साथ ही दो साल और तीन साल के एमसीएलआर में भी 15 बीपीएस की कटौती की गई है, जिसके बाद यह क्रमश: 8.25 और 8.35 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
ये हैं एमसीएलआर की दरें
| अवधि | मौजूदा दर | नई दर |
| 24 घंटे | 7.95 फीसदी | 7.8 फीसदी |
| एक महीना | आठ फीसदी | 7.85 फीसदी |
| तीन महीने | 8.05 फीसदी | 7.9 फीसदी |
| छह महीने | 8.1 फीसदी | आठ फीसदी |
| एक साल | 8.3 फीसदी | 8.15 फीसदी |
| दो साल | 8.4 फीसदी | 8.25 फीसदी |
| तीन साल | 8.5 फीसदी | 8.35 फीसदी |
| एचडीएफसी बेस रेट | 9.2 फीसदी | 8.85 फीसदी |
सोमवार को एसबीआई ने एमसीएलआर में 10 बीपीएस की कटौती की थी।
RBI ने नहीं किया था रेपो दर में बदलाव
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एलान कर बताया था कि उसने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने जीडीपी का अनुमान घटा दिया था। रेपो दर 5.15 फीसदी पर बरकरार है। बता दें कि केंद्रीय बैंक खुदरा महंगाई को ध्यान में रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों पर फैसला लेता है। इस साल रेपो दर में कुल 135 आधार अंकों की कटौती हुई है। नौ सालों में पहली बार रेपो रेट इतना कम है। मार्च, 2010 के बाद यह रेपो रेट का सबसे निचला स्तर है। रिवर्स रेपो रेट 4.90 फीसदी है बैंक रेट 5.40 फीसदी पर है।
विज्ञापन