{"_id":"5f97b8ce6b1ca7498f3f2a68","slug":"aditya-puri-handed-over-responsibility-of-hdfc-bank-to-sashidhar-jagdishan","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 साल तक कमान संभालने के बाद आदित्य पुरी ने शशिधर जगदीशन को सौंपी HDFC बैंक की जिम्मेदारी","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
25 साल तक कमान संभालने के बाद आदित्य पुरी ने शशिधर जगदीशन को सौंपी HDFC बैंक की जिम्मेदारी
Tue, 27 Oct 2020 11:36 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
शशिधर जगदीशन
- फोटो : twitter: @HDFCBankNews
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचडीएफसी बैंक की 25 साल तक कमान संभालने के बाद आदित्य पुरी ने सोमवार को बैंक के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी शशिधर जगदीशन को सौंप दी और इस तरह अपना आखिरी दिन बैंक के कॉरपोरेट कार्यालय में गुजारने के बाद शाम साढ़े पांच बजे सभी से विदा लिया।
विज्ञापन
पुरी ने 25 साल पहले निजी क्षेत्र के बैंक के पहले प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली और 1.20 लाख लोगों को नौकरी देने वाले बैंकिंग कारोबार को अपने कंधों पर खड़ा किया। अधिकारियों ने बताया कि पदभार संभालने के कार्यक्रम में जगदीशन शहर में लोअर परेल इलाके के कमला मिल परिसर के सामने स्थित बैंक मुख्यालय में पहुंचे। पुरी और जगदीशन दोनों ने अपने साथियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में पुरी ने बैंक को बनाने की अपनी यात्रा को याद किया जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान कर्मचारियों पर दिया गया। वहीं जगदीशन ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही। हालांकि बैंक में पुरी की सेवानिवृत्ति का विदाई समारोह पिछले 25 दिन से चल रहा था और शनिवार को इसके लिए 90 मिनट का विशेष वर्चुअल कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम को बैंक के एक लाख से अधिक कर्मचारियों ने देखा। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन का भी ख्याल रखा गया और बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन ने पुरी के पसंदीदा गोने गाए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुरी के सम्मान में लिखी एक कविता पढ़ी गई और उनको समर्पित एक गाने की भी प्रस्तुति दी गई। सप्ताहांत पर बैंक का मुख्यालय 'बैंक हाउस' जगमग रहा। इससे पहले दिन में एचडीएफसी बैंक के प्रतिद्वंदी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने सार्वजनिक तौर पर पुरी को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उनके सम्मान में ट्वीट किया था।
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि, 'आईसीआईसीआई बैंक भारतीय बैंकिंग उद्योग में आदित्य पुरी के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करता है। अपने कई दशकों के कार्यकाल में आप कई लोगों के लिए प्रेरणा बने रहे। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।' देर शाम एचडीएफसी बैंक ने पुरी के स्थान पर जगदीशन के पदभार संभालने की सूचना शेयर बाजार को दे दी।
कौन हैं शशिधर जगदीशन?
शशिधर जगदीशन ने एचडीएफसी के ग्रुप हेड और चेन एजेंट के तौर पर कामकाज देखा है। उन्होंने निजी बैंक के फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, लीगल, एडमिनिस्ट्रेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉरपोरेट कॉम्युनिकेशन और सीएसआर के कामकाज को भी देखा है।
साल 1996 में जगदीशन बैंक से जुड़े हैं। करीब 25 साल बाद वे एचडीएफसी के मुखिया के तौर पर कामकाज संभालेंगे। उन्होंने 1996 में फाइनेंस फंक्शन में मैनेजर के तौर पर अपना काम शुरू किया था। इसके बाद साल 1999 में वे फाइनेंस के बिजनेस हेड बने। साल 2008 में उन्हें चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
पेशे से सीए हैं जगदीशन
जगदीशन ने साइंस में फिजिक्स के साथ ग्रैजुएशन की है और वे पेशे से सीए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अर्थशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है।