फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   55 thousand crore rupees loans may turn to bad loans soon

बैंकों की करीब 55 हजार करोड़ की पूंजी दांव पर

Mon, 16 Mar 2015 04:42 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
55 thousand crore rupees loans may turn to bad loans soon

बड़ी-बड़ी कंपनियों की तरफ से बैंकों से लिया गया लोन समय से न चुकाने के कारण करीब 55 हजार करोड़ रुपए की पूंजी 31 मार्च तक एनपीए में बदल सकती है। 74 ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो या तो एनपीए में तब्दील हो चुके हैं या फिर उनके प्रमोटर्स अपनी किस्तें देने में देरी कर रहे हैं, जिसके चलते वे एनपीए में तब्दील हो सकते हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, इन सभी परियोजनाओं में कुल मिलाकर करीब 3.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश संभावित है, जिसमें से बैंकों की तरफ से करीब 67 हजार करोड़ रुपए मंजूरी भी मिल चुकी है। आपको बता दें कि पब्लिक सेक्टर के बैंक पहले से ही रिकॉर्ड एनपीए का बोझ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें कुछ ऐसे गैस आधारित पावर प्लांट शामिल नहीं हैं जो गैस के लिए स्थापित किए गए हैं। इन लोन के संदर्भ में बैंक अकाउंट्स को फिर से सामान्य स्थिति में लाने के लिए करीब दो सप्ताह के भीतर ही 5000 करोड़ रुपए बैंकों तक पहुंचना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फंसे हैं अधिक पैसे

55 thousand crore rupees loans may turn to bad loans soon

एस्सार स्टील इंडिया- 7054 करोड़ रुपए
केएसके महानंदी पावर कंपनी- 3113 करोड़ रुपए
कोस्टल एनर्जेन- 2922 करोड़ रुपए
जीएमआर कामालंगा एनर्जी- 2447 करोड़ रुपए
भूषण स्टील- 1940 करोड़ रुपए
एस्सार पावर गुजरात- 1825 करोड़ रुपए
वीजा स्टील- 1743 करोड़ रुपए
जीएमआर राजामुंद्री- 1644 करोड़ रुपए
जीएमआर चंडीगढ़ एनर्जी- 1589 करोड़ रुपए
लैंको अमरकंटक- 1530 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed