फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   1500 nbfc companies license to be cancelled soon due to il & fs becoming defaulter

बंद होने की कगार पर 1500 छोटी फाइनेंस कंपनियां, अगर किया है निवेश तो निकाल लें अपना पैसा

Fri, 28 Sep 2018 05:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
1500 nbfc companies license to be cancelled soon due to il & fs becoming defaulter

देश भर में कार्यरत 1500 छोटी वित्तीय कंपनियों पर बंदी की तलवार लटक रही है। जल्द ही इन कंपनियों के लाइसेंस रद्द हो जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कंपनियों को जिस बड़ी कंपनी ने लोन दिया है उसकी खुद वित्तीय हालत काफी खराब है। 

विज्ञापन


निवेशक हो जाएं सावधान

यह नॉन बैंकिंग फाइनेंस (एनबीएफसी) कंपनियां हैं देश के छोटे शहरों, कस्बों और गांव में खुली हुई हैं। देश की सबसे बड़ी वित्तीय कर्ज देने वाली कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग एंड लीजिंग सर्विस लिमिटेड (आईएल एंड एफएस) इस वक्त खुद ही सबसे बड़ी डिफॉल्टर बन  गई है।
विज्ञापन


इस कंपनी पर 90 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। इस कंपनी में भारतीय जीवन बीमा जैसी बड़ी कंपनी ने भी निवेश कर रखा है। अब अगर यह कंपनी डूबी तो फिर इनमें से 11400 एनबीएफसी कंपनियों के लाइसेंस भी रद्द हो सकते हैं। इन कंपनियों के पास इतना पैसा भी नहीं बचा है कि वो कंपनियों को आगे चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबेंगे 22.1 लाख करोड़ रुपये

इन 1500 कंपनियों ने बाजार में 22.1 लाख करोड़ का कर्ज दे रखा है। अब कर्ज न चुकाने की स्थिति और आईएलएंडएफएस के डिफॉल्टर होने से इन कंपनियों की हालत भी खराब हो गई है। इन एनबीएफसी कंपनियों से वो लोग लोन लेते हैं, जिन्हें किसी वजह से बैंक से लोन नहीं मिलता है। 


आरबीआई कड़े करेगा नियम

आरबीआई भी ऐसी कंपनियों पर सख्ती करने जा रहा है। इन कंपनियों पर बैंकों जैसे नियम नहीं लागू होते थे। बैंकों के मुकाबले एनबीएफसी कंपनियों से लोन लेना काफी आसान था। आईएलएंडएफएस भी एक एनबीएफसी कंपनी है, जो कि बड़े प्रोजेक्ट को लोन देती थी। इस कंपनी की क्रेडिट रेटिंग भी काफी अच्छी थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों में इस कंपनी की साख भी काफी गिर गई है। एक हफ्ते के भीतर इसकी रेटिंग को ‘एए प्लस’ से घटाकर कूड़ा करकट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed