{"_id":"57e10aec4f1c1bff44a82424","slug":"11-banks-get-positive-rating-from-moodys","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 भारतीय बैंकों पर मूडीज ने जताया भरोसा, दी सकारात्मक रेटिंग ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
11 भारतीय बैंकों पर मूडीज ने जताया भरोसा, दी सकारात्मक रेटिंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 Sep 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
moody
मूडीज देश के 15 बैंकों की रेटिंग करती है। ये 15 बैंक देश की बैंकिंग प्रणाली की कुल संपत्ति में करीब 70 फीसदी योगदान करते हैं। इनमें से 11 बैंकों का रेटिंग परिदृश्य एजेंसी ने सकारात्मक रखा है।
विज्ञापन
इससे पता चलता है कि सॉवरेन रेटिंग पर वैश्विक रेटिंग ऐजेंसी का परिदृश्य सकारात्मक है और बैकों को जरूरत पड़ने पर सरकार की ओर से अत्यधिक सहयोग मिल सकती है। मूडीज ने सरकारी बैंकों के बारे में कहा कि उनकी पूंजी का स्तर उनकी साख का एक प्रमुख कमजोर पक्ष है और सरकार ने इन बैंकों में जितनी पूंजी के निवेश की घोषणा की है, वह इन बैंकों के पूंजीकरण जरूरत के मुकाबले कम है।
विज्ञापन
पूंजी की इस कमी से निपटने का हालांकि एक तरीका यह हो सकता है कि अगले तीन साल तक बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण की विकास दर घटाकर एकल अंकों में रखी जाए। मूडीज ने साथ ही कहा कि फंडिंग और तरलता प्रणाली बैंकिंग सेक्टर का उज्जवल पक्ष है और परिदृश्य अवधि में ऋण के धीमे विकास के मूडीज के अनुमान का इसे संबल मिलता रहेगा।
विज्ञापन