फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   11 Bank holidays in october due to diwali govardhan puja dessehra and other festivals

अक्तूबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें सारे काम वरना हो जाएगी दिक्कत

Fri, 04 Oct 2019 08:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 04 Oct 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
11 Bank holidays in october due to diwali govardhan puja dessehra and other festivals
- फोटो : अमर उजाला

अगर आपका बैंक का कोई भी काम बचा है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अक्तूबर में एक या दो दिन नहीं, बल्कि 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आप पहले ही अपने बैंक के सारे काम निपटा लें। अवकाश का सिलसिला दो अक्तूबर गांधी जयंती से शुरू हो जाएगा। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि इस वर्ष बैंकों के सर्वाधिक अवकाश अक्तूबर माह में पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

 

  • पहला अवकाश दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर रहेगा। 
  • छह अक्तूबर को रविवार है, इसलिए तब बैंक बंद रहेंगे। 
  • सात अक्तूबर को राम नवमी के मौके पर भी बैंकों का अवकाश है। 
  • आठ अक्तूबर को दशहरा होने के चलते बैंक बंद होंगे। इस तरह छह, सात और आठ अक्तूबर को लगातार तीन दिन बैंक बंद होंगे। 
  • विज्ञापन
  • 12 अक्तूबर को द्वितीय शनिवार, इसलिए तब भी बैंक बंद होंगे। 
  • 13 और 20 अक्तूबर को रविवार पड़ रहा है। 
  • इसके बाद 26 अक्तूबर को चौथा शनिवार है। 
  • 27 अक्तूबर को दिवाली के पर्व में बैंक नहीं खुलेंगे। 
  • 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के मौके पर बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 29 अक्तूबर को भाई दूज का अवकाश पड़ रहा है। इस तरह लगातार चार दिन बैंकों का अवकाश होगा। 

 

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: रसोई से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और पेंशन तक, आज से भारत में बदल गए ये 11 नियम

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों के अवकाश के चलते खाताधारकों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। जिला अग्रणी बैंक मैनेजर विजय गांधी ने बताया कि आगामी माह त्योहारी सीजन के चलते सर्वाधिक अवकाश वाला है। शेष कार्यदिवस में खाताधारक अपना लेन-देन संबंधी कार्य कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed