बैकों को भारी पड़ेगा 100 रुपये का नया नोट, आरबीआई के इस कदम से पड़ेगा सौ करोड़ का बोझ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अगले महीने जारी किए जा रहे 100 रुपये के नए नोट से बैंकों पर बड़ा बोझ पड़ने की संभावना है। बैंकों को एटीएम में बदलाव करने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। देश भर में कुल 2.4 लाख एटीएम मशीन हैं। यह बात एटीएम संचालन उद्योग ने कही।
200 के नए नोट भी जल्द मिलेंगे सभी एटीएम पर
अभी 200 रुपये के नोट के लायक एटीएम को बनाने का काम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उद्योग संघ कैटमी के निदेशक वी बालासुब्रमण्यन ने कहा कि 100 रुपये नए और पुराने दोनों नोटों की मौजूदगी एक चुनौती होगी। इसलिए पुराने 100 के नोट और नए 100 के नोट के लिए मशीनों में काफी बड़ा बदलाव करना होगा।
अगस्त-सितंबर तक आएगा नया नोट
100 रुपये के नये नोट छपने का काम मध्य प्रदेश के देवास में आरबीआई प्रिटिंग प्रेस में शुरू हो चुका है. अगस्त-सितंबर तक नया नोट बाजार में जाएगा। नया नोट बैंगनी रंग का होगा और इसका आकार 10 रुपये के नोट जितना होगा।
हितैची पेमेंट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक लोनी एंटोनी ने कहा कि 100 रुपये के नये नोट के हिसाब से एटीएम मशीनों को अनुकूल बनाने में 12 महीने लगेंगे तथा इसपर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आजादी के इतने सालों बाद अगस्त में यह पहला मौका होगा, जब देश में पूरी तरह स्वेदशी नोट को भारतीय रिजर्व बैंक जारी करेगा। इस नोट में कागज से लेकर के स्याही तक भारत में बना है।
मैसूरू में हुआ नोट का डिजाइन
मैसूरू में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण के स्टूडियो में इस नोट का डिजाइन तैयार किया गया। इस नोट की डिजाइन तैयार होने के बाद छपाई के लिए स्यायी भी भारत में तैयार की गई है।
नोट में गुजरात कनेक्शन
देवास स्थित सिक्युरिटी प्रिटिंग प्रेस में इस नोट की छपाई शुरू हो गई है। इस नोट में गुजरात के पाटण स्थित रानी की बाव का फोटो है। ये बावड़ी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है। नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ने अब तक 10, 50, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इस नोट के लिए कागज होशंगाबाद स्थित पेपर मिल से आया है।