फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   100 rupees new note will cost banking industry 100 crore

बैकों को भारी पड़ेगा 100 रुपये का नया नोट, आरबीआई के इस कदम से पड़ेगा सौ करोड़ का बोझ

Sat, 21 Jul 2018 12:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
100 rupees new note will cost banking industry 100 crore

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अगले महीने जारी किए जा रहे 100 रुपये के नए नोट से बैंकों पर बड़ा बोझ पड़ने की संभावना है। बैंकों को एटीएम में बदलाव करने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। देश भर में कुल 2.4 लाख एटीएम मशीन हैं।   यह बात एटीएम संचालन उद्योग ने कही। 

विज्ञापन


200 के नए नोट भी जल्द मिलेंगे सभी एटीएम पर
अभी 200 रुपये के नोट के लायक एटीएम को बनाने का काम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। उद्योग संघ कैटमी के निदेशक वी बालासुब्रमण्यन ने कहा कि 100 रुपये नए और पुराने दोनों नोटों की मौजूदगी एक चुनौती होगी। इसलिए पुराने 100 के नोट और नए 100 के नोट के लिए मशीनों में काफी बड़ा बदलाव करना होगा। 
विज्ञापन


अगस्त-सितंबर तक आएगा नया नोट
100 रुपये के नये नोट छपने का काम मध्य प्रदेश के देवास में आरबीआई प्रिटिंग प्रेस में शुरू हो चुका है. अगस्त-सितंबर तक नया नोट बाजार में जाएगा।  नया नोट बैंगनी रंग का होगा और इसका आकार 10 रुपये के नोट जितना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हितैची पेमेंट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक लोनी एंटोनी ने कहा कि 100 रुपये के नये नोट के हिसाब से एटीएम मशीनों को अनुकूल बनाने में 12 महीने लगेंगे तथा इसपर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आजादी के इतने सालों बाद अगस्त में यह पहला मौका होगा, जब देश में पूरी तरह स्वेदशी नोट को भारतीय रिजर्व बैंक जारी करेगा। इस नोट में कागज से लेकर के स्याही तक भारत में बना है। 

मैसूरू में हुआ नोट का डिजाइन

100 rupees new note will cost banking industry 100 crore

मैसूरू में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण के स्टूडियो में इस नोट का डिजाइन तैयार किया गया। इस नोट की डिजाइन तैयार होने के बाद छपाई के लिए स्यायी भी भारत में तैयार की गई है। 

नोट में गुजरात कनेक्शन
देवास स्थित सिक्युरिटी प्रिटिंग प्रेस में इस नोट की छपाई शुरू हो गई है। इस नोट में गुजरात के पाटण स्थित रानी की बाव का फोटो है। ये बावड़ी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है। नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ने अब तक 10, 50, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इस नोट के लिए कागज होशंगाबाद स्थित पेपर मिल से आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed