फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   b to c transaction waiver of penalty for not following qr code

बी टू सी लेनदेन : क्यूआर कोड का पालन नहीं करने पर जुर्माने से छूट

Tue, 01 Dec 2020 07:57 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 01 Dec 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
b to c transaction waiver of penalty for not following qr code
QR Code - फोटो : Social

कंपनियों से ग्राहकों (बी टू सी) के बीच लेनदेन से जुड़े बिलों के मामले में क्यूआर कोड प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने पर जुर्माना नहीं लगेगा। सरकार ने 31 मार्च 2021 तक के लिए सृजित बिलों पर ये छूट दी है। हालांकि जुर्माने से छूट के लिए कंपनियों को एक अप्रैल 2021 से क्यूआर कोड का अनुपालन करना जरूरी होगा।

विज्ञापन



बी टू सी बिलों पर क्यूआर कोड प्रकाशित करने की व्यवस्था एक दिसंबर से लागू है। इससे उपयोगकर्ताओं को डिजिटल तरीके से हस्ताक्षर किए गए ई-बिलों में ब्योरे के सत्यापन में मदद मिलती है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 29 नवंबर को जारी अधिसूचना में कहा, बी टू सी लेनदेनों को लेकर क्यूआर कोड प्रावधानों के अनुपालन नहीं करने पर एक दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक के लिए छूट दी गई है।
विज्ञापन


यह छूट एक शर्त के साथ दी गई है कि संबंधित व्यक्ति एक अप्रैल 2021 से इस प्रावधान का अनुपालन करेगा। जीएसटी के तहत जिन कंपनियों का सालाना कारोबार 500 करोड़ से ज्यादा है, उन्हें एक अक्तूबर से कंपनियों के बीच (बी-टू-सी) लेनदेन को लेकर ई-बिल सृजित करने हैं। बता दें कि बी टू सी मामले में इसे अब तक जरूरी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कंपनियां अनुपालन के लिए तैयार नहीं
ईवाई टैक्स पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा कि कई कंपनियां अभी क्यूआर कोड के अनुपालन के लिए तैयार नहीं है। इस छूट से उन्हें नियमन के अनुपालन को लेकर समय दिया गया है। केंद्र ने इस फैसले से उन कंपनियों को जरूर राहत दी है। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स पार्टनर रजत मोहन का कहना है कि यह उन बड़े करदाताओं के लिए राहत है जो महामारी के दौरान संसाधनों की कमी से चालान प्रणाली में इस डिजिटल बदलाव को लागू करने में असमर्थ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed