फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Silver Lake-Reliance Jio Deal Latest News Update Today: Silver Lake Parters bought stake in Reliance Jio

Silver Lake ने 5655.75 करोड़ रुपये में खरीदी Reliance Jio प्लेटफॉर्म्स में 1.15 फीसदी हिस्सेदारी

Mon, 04 May 2020 11:16 AM IST
Sneha Baluni बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Silver Lake-Reliance Jio Deal Latest News Update Today: Silver Lake Parters bought stake in Reliance Jio
रिलायंस जियो सिल्वर लेक - फोटो : TWITTER

अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.15 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन


इस निवेश से जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 4.90 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.15 लाख करोड़ हो गई है। इस संदर्भ में रिलायंस और जियो ने कहा कि यह निवेश फेसबुक द्वारा किए गए निवेश के इक्विटी वेल्युएशन के 12.5 फीसदी प्रीमियम को दर्शाता है।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने दिया बयान
इस डील पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि, 'सिल्वर लेक फर्म का दुनियाभर की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप का शानदार रिकॉर्ड रहा है। टेक्नोलॉजी और फाइनेंस के मामले में सिल्वर लेक कंपनी काफी लोकप्रिय है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्जमुक्त होने की योजना
रिलायंस पर इस समय करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। पिछले साल अगस्त में मुकेश अंबानी ने कहा था कि उनकी कंपनी 18 महीने यानी मार्च 2021 तक पूरी तरह से कर्जमुक्त हो जाएगी। इसके लिए राशि जुटाने की दिशा में कंपनी हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए हाल ही में रिलायंस ने देश के सबसे बड़े राइट्स इश्यू की भी घोषणा की थी, जो कि 53,125 करोड़ रुपये का है। 

दुनियाभर की टेक कंपनियों में निवेश करती है सिल्वर लेक
सिल्वर लेक अमेरिका की एक निजी इक्विटी फर्म है। यह कंपनी दुनियाभर की टेक कंपनियों में निवेश करती है। जियो से पहले सिल्वर लेक ने एयरबीएनबी, अलीबाबा, आंट फाइनेंशियल, अल्फाबेट की वैरिली एंड वायमो यूनिट्स, डेल टेक्नोलॉजी और ट्वीटर समेत कई वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश कर रखा है। सिल्वर लेक के पास करीब 40 अरब डॉलर के कम्बाइंड एसेट अंडर मैनेजमेंट हैं।

रिलांयस के शेयर में गिरावट
आज रिलांयस के शेयर में गिरावट देखी गई। 1440 के स्तर पर खुलने के बाद यह सुबह 9.59 बजे 26.20 अंक यानी 1.79 फीसदी गिरकर 1439.80 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1466 पर बंद हुआ था। 

जियो-फेसबुक के बीच डील
मालूम हो कि फेसबुक के साथ हुई डील के दो हफ्ते से भी कम समय में जियो प्लेटफॉर्म की यह दूसरी डील है। इससे पहले सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने 22 अप्रैल को मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया था। 


तीन करोड़ दुकानदारों को होगा फायदा
जियो के विश्वस्तरीय डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म और भारतीय लोगों के साथ फेसबुक के संबंधों की संयुक्त शक्ति, आप सभी के लिए भविष्य में नए इनोवेशन पेश करेगी। जियो मार्ट और जियो के नए डिजिटल बिजनेस प्लेटफॉर्म को व्हाट्सएप का साथ मिलने पर इसका फायदा मिलेगा। तीन करोड़ दुकानदारों को इसका फायदा मिलेगा। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को जल्दी और अच्छा डिजिटल ट्रांजेक्शन प्लेटफॉर्म मिल जाएगा। यानी ग्राहक घर के पास की स्थानीय दुकानों से हर रोज आसानी से सामानों की डिलीवरी और ऑर्डर कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed