{"_id":"5fc51e038ebc3e5be028d7b7","slug":"amazon-to-give-its-employees-in-india-a-special-bonus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में कर्मचारियों को देगी 6300 रुपये तक का खास बोनस","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में कर्मचारियों को देगी 6300 रुपये तक का खास बोनस
Mon, 30 Nov 2020 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
अमेजन
- फोटो : पिक्साबे
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में अपने कर्मचारियों को 6,300 रुपये तक का ‘विशेष पहचान बोनस’ देगी। यह कंपनी के विदेशों में अपने कर्मचारियों को दिए गए बोनस के अनुरूप ही है। कंपनी ने सोमवार को एक ब्लॉगपोस्ट में इसकी घोषणा की। कंपनी की ओर से यह घोषणा उसके वैश्विक प्रचार अभियान ‘मेक अमेजन पे’ के बीच की गई है।
विज्ञापन
कंपनी के ब्लॉगपोस्ट में अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वैश्विक परिचालन) ने कहा कि कंपनी के भारतीय परिचालन में काम कर रहे पूर्णकालिक कर्मचरियों को 6,300 रुपये तक और पार्ट-टाइम कर्मचारियों को 3,150 रुपये तक का विशेष बोनस दिया जाएगा। यह बोनस 16 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच नौकरी पर रखे गए योग्य कर्मचारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन