फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Alibaba made the record in seven minutes. Goods sold 99 billion 

अलीबाबा ने बनाया रिकॉर्ड सात मिनट में बेच डाला 99 अरब का सामान

Sat, 12 Nov 2016 08:22 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
एजेंसी/ बीजिंग Updated Sat, 12 Nov 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
Alibaba made the record in seven minutes. Goods sold 99 billion 
अलीबाबा

चीन की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अलीबाबा ने ‘सिंगल्स डे’ के अवसर पर महज सात मिनट में रिकॉर्ड 99 अरब रुपये से ज्यादा (1.47 अरब डॉलर) की बिक्री की है। चीन में ‘सिंगल्स डे’ को ऑनलाइन खरीददारी के वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन चीन के लोग जमकर ऑनलाइन खरीददारी करते हैं। 

विज्ञापन


चीनी की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक अलीबाबा के अलावा दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइट गोमे की बिक्री में पहले घंटे में रिकॉर्ड 366 फीसदी की साल-दर-साल उछाल दर्ज की गई। आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सिनटुन के मुताबिक चीन की 16 बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइटों की बिक्री 14.3 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम तक यह आंकड़ा 18 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। सिनटुन चीन की 16 ई-कॉमर्स वेबसाइटों के रियल टाइम ट्रांजेक्शन्स की निगरानी करती है। चीन में लोगों ने 74.2 फीसदी खरीददारी अलीबाबा के ई-प्लेटफॉर्म के जरिए ही की। इसमें अलीबाबा की टीमॉल, टाओबाओ और अलीएक्सप्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed