फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Air India: Why was the female pilot suspended for three months, know the reason

Air India: क्यों तीन माह के लिए निलंबित हुई महिला पायलट, जानिए कारण

Tue, 09 Apr 2024 07:08 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 09 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

उड़ान से पहले होने वाले ब्रेथ ऐनालाइजर टेस्ट में फेल हो गई थी, अधिकारियों के अनुसार इस कारण से उसे तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। 
 

विज्ञापन
Air India: Why was the female pilot suspended for three months, know the reason
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

एयर इंडिया ने तीन महीने के लिए महिला पायलट को निलंबित कर दिया है। महिला पायलट उड़ान से पहले होने वाले ब्रेथ ऐनालाइजर टेस्ट में फेल हो गई थी, अधिकारियों के अनुसार इस कारण से उसे तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बोइंग पायलट, जिसे फ्लाइट लेकर दिल्ली से हैदराबाद जाना था, वो ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट पास नहीं कर पाई। पिछले सप्ताह हुए घटनाक्रम को देखते हुए  पायलट को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि अब तक एयर इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


डीजीसीए ने दिए थे ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट के निर्देश
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एयर इंडिया को सभी क्रू मेंबर्स के उड़ान से पहले ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट लेने के निर्देश दिए थे। बता दें कि कोरोना काल में इस टेस्ट पर रोक लगा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों में किया था बदलाव
गत वर्ष डीजीसीए द्वारा एल्कोहल को लेकर विमान कर्मियों की चिकित्सीय जांच के मानदंड में संशोधन किया। इसके अनुसार कोई क्रू मेंबर किसी दवा या माउथवॉश या टूथ जेल का सेवन नहीं करेगा, जिसमें एल्कोहल हो। इस कारण से ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट में फेल हो सकते हैं। यदि कोई क्रू मेंबर किसी दवा का सेवन कर रहा है तो उड़ान से पहले उसे कंपनी के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


टेस्ट में फेल होने पर सजा का है प्रावधान
ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट उड़ान से पहले और उड़ान के बाद में भी होता है। यदि इस टेस्ट में फेल हुए तो कड़ी सजा का भी प्रावधान है। वहीं पायलट के फेल होने पर उसे तीन महीने के लिए निलंबित करने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed