{"_id":"6065f4518ebc3ecbb54f7ad6","slug":"air-india-to-keep-offices-open-on-saturdays-to-expedite-disinvestment","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया: विनिवेश में तेजी लाने के लिए फैसला, शनिवार को भी खुलेंगे कार्यालय","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एयर इंडिया: विनिवेश में तेजी लाने के लिए फैसला, शनिवार को भी खुलेंगे कार्यालय
Thu, 01 Apr 2021 09:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह सभी शनिवारों को भी कार्यालय पहुंचें। आम तौर पर शनिवार को अवकाश रहता है। कंपनी ने यह फैसला विनिवेश में तेजी लाने के लिए किया है। एक आंतरिक आदेश के अनुसार विनिवेश प्रक्रिया से संबंधित गतिविधियों के संबंध में शनिवार को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इस आदेश में कहा गया है, एफडीपी सर्वर और वीडीआर पर डाटा अपलोड करने का काम अभी चल रहा है, इसलिए कार्यालयों को हर शनिवार को भी खोलने का फैसला लिया गया है।अग्रिम आदेश तक ऐसी ही व्यवस्था चलती रहेगी। बता दें कि एक दिन पहले ही भारत सरकार ने एलान किया था कि एयर इंडिया का विनिवेश दो महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन