फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   air india crack whips on retire employees, don't say negative things else lose retirement benefits

एयर इंडिया का फरमान, सोशल मीडिया पर बदनाम किया तो नहीं मिलेगी पेंशन

Thu, 29 Jun 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
air india crack whips on retire employees, don't say negative things else lose retirement benefits
एयर इंडिया

सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की बुराई करने वाले पूर्व कर्मचारियों पर कंपनी ने सख्त रुख अपना लिया है। एयर इंडिया ने अपने पूर्व कर्मचारियों को पत्र लिखकर के कहा है कि दोषी पाए गए ऐसे रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


एयर इंडिया को ऐसी जानकारी मिली थी कि पुराने कर्मचारी कंपनी के बारे में सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, ट्विटर, व्हॉट्सऐप सहित प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में काफी नकरात्मक विचार रख रहे हैं। 
विज्ञापन


21 जून को जारी किया पत्र

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कंपनी ने इस संबंध में 21 जून को एक पत्र जारी किया है और उसकी एक प्रति एयर इंडिया के पूर्व कर्माचरियों के एसोसिएशन को भी भेज दिया है। गौरतलब है कि पूर्व कर्मियों को कंपनी फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट और एयर टिकट की सुविधा भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि उसने यह आदेश चेयरमैन और एमडी अश्विनी लोहानी की सहमति से भेजा है। एयर इंडिया ने कहा कि बहुत से ऐसे पूर्व कर्मचारी हैं जिन्होंने कंपनी में कई वरिष्ठ पदों पर 30 साल से अधिक का समय बिताया है। आज वो ही कर्मचारी रिटायर होने के बाद कंपनी की बुराई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed