फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Business Down Cause Of COronavirus

कोरोना से फीकी हुई होली, चौथाई रह गया कारोबार, पहली बार बने ऐसे हालात

Tue, 10 Mar 2020 06:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Mar 2020 06:24 AM IST
सार

रोजाना 500 ऑर्डर तक डिलीवरी होते थे। अब 150 ही रह गए

विज्ञापन
Agra Business Down Cause Of COronavirus
होली का बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस ने होली के रंग में भंग डाल दिया है। कारोबार आधा भी नहीं रह गया है। पिछले साल पर्व के दौरान 15 करोड़ रुपये तक का व्यापार हुआ था। इस बार सात करोड़ भी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


यह पहला ऐसा मौका है, जब त्योहार पर ऐसे हालात बन गए हैं। दुकानों पर सामान सजा हुआ है, लेकिन खरीदने वाले नदारद हैं। पर्व में सबसे ज्यादा पिचकारी, रंग-गुलाल, मिष्ठान, खानपान का सामान बिकता है।
विज्ञापन


बाजार कई दिन पहले से सज जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी भी शुरू हो जाती है। एक हफ्ते पहले से शहरी लोग भी निकल पड़ते हैं। मगर, कोरोना की हवा ने त्योहार का काम तमाम करने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार निरस्त होते होली मिलन समारोह से खरीदारों की संख्या बेहद कम रह गई। तो इधर, बारिश ने भी मिजाज बिगाड़ने का काम किया। इस समय छोटी दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक में ग्राहकों के लाले पड़े हुए हैं।

ऑर्डर भी घटे
घर बैठकर खाने के ऑर्डर मंगवाने की संख्या भी घटकर 30 फीसदी रह गई। जोमेटो कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि बीते वर्ष तक हमारे पास ऑर्डर फुल लगे रहते  थे। रोजाना 500 ऑर्डर तक डिलीवरी होते थे। अब 150 ही रह गए हैं।

25 फीसदी रह गए ग्राहक 
ऐसे हालात पहले कभी नहीं देखे हैं। हमारे शहर के सभी शोरूम में ग्राहकों की संख्या 25 फीसदी रह गई है। अब सिर्फ दो दिन ही रह गए हैं, जिसमें बिक्री बढ़ सकती है।  - जय अग्रवाल, मिष्ठान विक्रेता

माल बनाना कम किया
हमने बिक्री के लिए ठंडाई के ग्लास तैयार किए थे, लेकिन स्थिति को देखते हुए ग्राहकों को निशुल्क देने पड़े। जबकि इस समय तक यह बचते नहीं थे। हालात को देखते गुझिया-नमकीन को बनाना कम कर दिया है। - शिशिर भगत, मिष्ठान विक्रेता

रंग-गुलाल की बिक्री कम
पहले चीन से आने वाली पिचकारी महंगी हुई। जिसने खरीदारी प्रभावित की। अब होली मिलन निरस्त होने से रंग-गुलाल की बिक्री भी चौपट हो चुकी है। - राजेंद्र सिंह, रंग-पिचकारी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed