फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Adani Green Energy Wins Worlds Largest Solar Energy Award

अडाणी ग्रीन एनर्जी को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट बनाने का ठेका

Tue, 09 Jun 2020 07:44 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Jun 2020 07:44 PM IST
सार

  • अडाणी ग्रीन एनर्जी ने अब तक प्रदान की गई सबसे बड़ी सौर विकास बोली जीत ली
  • कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में 90 करोड़ टन की कमी आएगी
  • इस साल 10,000 मेगावाट क्षमता की निविदाएं और हासिल करने की उम्मीद 

विज्ञापन
Adani Green Energy Wins Worlds Largest Solar Energy Award
अडानी समूह

विस्तार

उद्योगपति गौतम आडाणी की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र की नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी एसईसीआई (सेकी) से देश में 8,000 मेगावाट क्षमता के फोटोवोल्टिक (पीवी) बिजली संयंत्र के साथ घरेलू सौर पैनल के लिए विनिर्माण इकाई लगाने का आर्डर हासिल किया है। इस पर कुल 45,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

विज्ञापन


सेकी (पूर्व में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से मिले घरेलू विनिर्माण से जुड़ी सौर परियोजनाओं के आर्डर के तहत अडाणी एनर्जी 2,000 मेगावाट क्षमता के घरेलू सौर पैनल विनिर्माण संयंत्र लगाएगी। साथ ही 8,000 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाएं स्थापित करेगी।
विज्ञापन


कंपनी को बिजली संयंत्र से 25 साल की अनुबंध अवधि के लिए प्रति यूनिट (किलोवाट प्रति घंटा) 2.92 रुपये का नियत शुल्क मिलेगा। अडाणी ने कहा, 'इतनी बड़ी क्षमता की यह दुनिया की सबसे बड़ी निविदा है जिसके लिए बोलियां मंगाई गई थी।' इससे अडाणी ग्रीन को 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी बनने के लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अनुबंध के साथ अडाणी ग्रीन के पास 15,000 मेगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन संपत्ति का पोर्टफोलियो हो जाएगा। गौतम अडाणी ने डिजिटल कॉन्फ्रेंस में कहा कि उसे इस साल 10,000 मेगावाट क्षमता की निविदाएं और हासिल करने की उम्मीद है। इससे कंपनी को 25,000 मेगावाट का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

कुल 15 अरब डॉलर का अडाणी समूह ऊर्जा, कृषि कारोबार, रीयल एस्टेट, रक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यरत है। अडाणी ने कहा कि पहली 2,000 मेगाावाट उत्पादन क्षमता 2022 से शुरू होगी। इसके बाद 2025 तक हर साल 2,000-2,000 मेगावाट तक का इजाफा किया जाएगा।

कंपनी विभिन्न स्थानों पर सौर परियोजनाएं लगाएगी। सौर विनिर्माण संयंत्र 2022 तक पूरा होगा। यह पूछे जाने पर कि 25 साल तक 2.92 रुपये प्रति यूनिट कितना व्यवहारिक है। अडाणी ने कहा, 'काफी मार्जिन है। साथ ही हमारे पास परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 3-5 साल का समय है। हम शुल्क को लेकर संतुष्ट हैं क्योंकि इसमें पर्याप्त मार्जिन है।'

मुख्य रूप से चीन से या दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित चीनी कंपनियों द्वारा सस्ते सौर मोड्यूल पर रक्षोपाय शुल्क भी एक संतोषजनक बात है। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. ने सेकी से विनिर्माण से जुड़ा सौर समझौता हासिल किया है जो अपनी तरह का पहला आर्डर है।'

बयान के अनुसार इससे कंपनी 2025 तक नवकीरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 25,000 मेगावाट उत्पादन क्षमता का लक्ष्य हासिल कर पाएगी। इस खबर से कंपनी का शेयर बीएसई में 5 प्रतिशत मजबूत होकर रिकॉर्ड 312.75 रुपये पर पहुंच गया।

अडाणी ने कहा कि परियोजना से देश को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी 21) के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। यह अपने पूरे जीवनकाल में 90 करोड़ टन कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में कमी लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed