फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   59 people arrested, including mastermind in GST fraud bill fraud

जीएसटी फर्जी बिल धोखाधड़ी में 115 फर्जी कंपनियां तैयार करने वाले मास्टरमाइंड समेत अब तक 59 लोग गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2020 06:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
59 people arrested, including mastermind in GST fraud bill fraud
सांकेतिक तस्वीर

जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने फर्जी जीएसटी बिल मामले में 115 फर्जी कंपनियां तैयार करने वाले मास्टरमाइंड मितेश एम शाह समेत अब तक 59 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीजीआई पिछले 10 दिन से फर्जी जीएसटी बिल मामले में देशव्यापी अभियान चला रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला और तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, डीजीजीआई शाह को फर्जी जीएसटी बिल मामले का मास्टरमाइंड मान रहा है। उसने 115 फर्जी कंपनियां तैयार कर गुजरात के वडोदरा में फर्जी बिलों के आधार पर 50.24 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास करा लिया। अब तक डीजीजीआई ने 793 मामले दर्ज किए गए हैं और इस फर्जीवाड़े में 2802 कंपनियों के शामिल होने का पता लगाया है। डीजीजीआई ने लुधियाना और हैदराबाद से गिरफ्तार तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) को पत्र लिखा है।  
विज्ञापन



डीजीजीआई ने बुधवार को छापे में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से मेसर्स संजय कारपोरेशन के महेंद्रभाई देसाई, मेसर्स सीतल एंटरप्राइज के राकेश कुमार चावड़ा, मैसर्स लोहिया एंटरप्राइज के मोहम्मद इशाक इस्माइल अंसारी और जिग्नेश कुमार आर पटेल को अहमदाबाद यूनिट ने गिरफ्तार किया। बंगलूरू से पार्थ जैन और कोलकाता से रंजन कुमार साहा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मैसेस ओएमटी ट्रेडर्स के सिवानेसन एस कुमारन को सीजीएसटी चेन्नई ने पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को 32 शहरों भुवनेश्वर, मेरठ, भोपाल, जयपुर, बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर, नागपुर, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, विशाखापट्टनम, कोयंबटूर, सूरत, वडोदरा, ऊना, राजकोट, कोच्चि, होसूर, गुरुग्राम, पुणे, लुधियाना, रांची, बेलगावी, पटना, गुवाहाटी, रायपुर और जम्मू में तलाशी अभियान चलाया था। इन छापों में सीजीएसटी आयुक्तालय और डीजीजीआई ने 177.50 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। फरार कुछ आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed