फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   You will start rubbing your eyes after seeing this couple after watching the video of the bride and groom

Viral Video: जोड़ी देख मलने लगेंगे आंख, दूल्हा-दूल्हन का वीडियो देख बोले लोग- प्यार को रंग से फर्क नहीं पड़ता

Tue, 03 Jun 2025 04:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Jun 2025 04:35 PM IST
सार

Viral Video: एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में है, जिसमें एक अनोखे दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा है। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं।

विज्ञापन
You will start rubbing your eyes after seeing this couple after watching the video of the bride and groom
दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी देख हैरान हुए लोग - फोटो : इंस्टाग्राम @ravi_photo_studio_mkp8287

विस्तार

"जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाता है" ये बात आपने भी कई बार सुनी होगी। लेकिन कभी-कभी ऊपरवाले की बनाई कुछ जोड़ियां इतनी अलग होती हैं कि देखने वाला खुद को हैरानी से आंखें मलते हुए पाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबर्दस्त सुर्खियों में है, जिसमें एक अनोखे दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा है। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी दूल्हा-दुल्हन की वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं और साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर यह वीडियो इतना क्यों वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंच पर बैठे दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। दुल्हन का रंग इतना गोरा है कि मानो सफेद रोशनी फूट रही हो, जबकि दूल्हे की त्वचा का रंग गहरा है कि कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि अगर स्टेज की लाइट थोड़ी कम हो जाए तो दूल्हा दिखेगा ही नहीं। यही नहीं, तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर को बार-बार कैमरे की सेटिंग्स बदलनी पड़ रही हैं ताकि दोनों सही तरीके से फ्रेम में आ सकें। हालांकि, कई लोग मजाक उड़ाने वालों की आलोचना भी कर रहे हैं और उनका कहना है कि अगर किसी का रंग डार्क है तो क्या उसकी शादी नहीं होगी। क्या पता दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर के शादी की हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravi🌎 (@ravi_photo_studio_mkp8287)




यूजर्स ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को वेडिंग फोटोग्राफर रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ravi_photo_studio_mkp8287 पर शेयर किया है। देखते ही देखते वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया और अब तक इसे 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही कमेंट्स भी इतनी तेजी से आ रहे हैं कि गिनती करना मुश्किल हो गया है। वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी ली, "सच में प्यार रंग या रूप नहीं देखता है, देखता है तो बस दिल ही देखता है।" वहीं किसी ने लिखा, "सरकारी नौकरी का करिश्मा है, भाई की नौकरी क्या लगी, किस्मत ही चमक गई।" एक और यूजर ने जोड़ी की तुलना लव मैरिज से कर डाली और कहा, "भाई बुरा मत मानना हम सभी इंसान हैं और सबका रंग अलग है, लेकिन आपको देखकर यही याद आ रहा है ।"

आज भी रंग और रूप को लेकर होती है बहस
हालांकि, वहीं कुछ लोगों ने दुल्हन के गोरेपन को मेकअप का नतीजा बताया और कहा कि शायद मेकअप इतना ज्यादा किया गया है कि असल रंग से काफी अलग लग रहा है। एक कमेंट में यह तक कहा गया कि "इतना कंट्रास्ट तो फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलता।" सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ये वीडियो इस बात का उदाहरण बन गया है कि समाज आज भी रंग और रूप पर बहस करता है, लेकिन प्यार को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। यही कारण है कि यह जोड़ी आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, अब समाज में धीरे-धीरे ऐसी सोच खत्म होती जा रही है और लोग अब बदलाव की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि लोगों को अभी भी अपनी मानसिकता सुधारने की काफी जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed