{"_id":"5e6b35f48ebc3ea4dc79df24","slug":"worlds-smallest-dinosaur-fossil-found-in-990-lakh-year-old-amber-in-myanmar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष मिला, यह 990 लाख साल पुराना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष मिला, यह 990 लाख साल पुराना
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (गोले में दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष)
- फोटो : Pixabay/Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर हम सभी यही मानते और जानते हैं कि करोड़ों साल पहले धरती पर विशालकाय डायनासोर रहते थे, जिनके सामने इंसान भी किसी चींटी की तरह लगें। लेकिन अब इस धारणा को बदलना होगा, क्योंकि म्यांमार में दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर (पक्षीनुमा) का अवशेष मिला है, जो 'हमिंग बर्ड' से भी छोटा था। हमिंग बर्ड को दुनिया का सबसे छोटा पक्षी माना जाता है, जिसका वजन दो ग्राम के आसपास होता है।
2 of 5
दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष
- फोटो : Social media
दुनिया के सबसे छोटे डायनासोर का अवशेष एक एंबर में मिला है। एंबर पीले रंग का एक कठोर पारदर्शी पदार्थ होता है, जिसका इस्तेमाल आभूषण बनाने के लिए किया जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस डायनासोर की मौत पेड़ के किसी छोटे से छेद में सिर अटकने से हुई थी। इसके बाद पेड़ की गोंद ने उसके सिर को ढंक दिया, जिससे वह हमेशा-हमेशा के लिए सुरक्षित हो गया।
3 of 5
दुनिया के सबसे छोटे पक्षीनुमा डायनासोर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
डायनासोर का यह अवशेष 990 लाख साल पुराना बताया जा रहा है। शोधकर्ताओं ने इसका नाम ओकुलुडेन्टावीस रखा है। उन्होंने कम्प्यूटर से इसका पूरा ढांचा भी बनाया है। बताया जा रहा है कि यह डायनासोर कीट-पतंगों को अपना शिकार बनाता था। शोधकर्ताओं को जो अवशेष मिले हैं, उसके मुताबिक इस छोटे डायनासोर के जबड़े में कई दांत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यह डायनासोर बिल्कुल ही अनोखा है। चायनीज एकेडमी ऑफ साइसेंस की जीवाश्म वैज्ञानिक और रिसर्च पेपर की मुख्य लेखिका जिंग्मा ओ'कोन्नोर के मुताबिक, मौजूदा समय में पाए जाने वाले पक्षियों के दांत नहीं होते जबकि इस छोटे से डायनासोर के जबड़े में दांत भी थे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस छोटे डायनासोर से जुड़ा शोध नेचर जरनल में प्रकाशित हुआ है। लॉस एंजिल्स काउंटी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के लार्स श्मिट्ज के मुताबिक, यह एक दुर्लभ शारीरिक संरचना है। इस असामान्य जीव की आंखें भी इतनी बड़ी थीं कि वो उसके सिर के किनारों से बाहर निकल जाती थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।