फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   World of Wonders ›   US professor donate free sperm

पब्लिक टॉयलेट में स्पर्म डोनेट करता है ये डोनर, अब तक जन्मे 22 बच्चे

Mon, 13 Jun 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
US professor donate free sperm
प्रोफेसर एरी - फोटो : facebook

स्पर्म डोनेट करने के लिए ये शख्स किसी क्लीनिक या अस्पताल में नहीं जाता। ये टॉयलेट जाकर स्पर्म डोनेट करता है और अब तक 18 औरतें मां बन चुकी हैं। प्रोफेसर अजीब जरूर है लेकिन औरतों की मां बनने में मदद करता है और वो भी बिलकुल मुफ्त।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में एक 40 वर्षीय मैथ्स के प्रोफेसर हैं जो महिलाओं को मां बनाने में मदद करते हैं। प्रोफेसर एरी नगेल के पिछले आठ सालों में 18 महिलाओं से 22 बच्चे हैं। दरअसल यह बच्चे एरी के स्पर्म डोनेट करने से हुए हैं। प्रोफेसर स्पर्म डोनेट करने का कोई पैसा नहीं लेते वह यह काम बिलकुल फ्री करते हैं।
विज्ञापन


महिलाएं स्पर्म बैंक जाने के बजाए प्रोफेसर के पास जाती हैं ताकि फ्री में स्पर्म डोनेशन हो जाए। एरी ने स्पर्म डोनेशन की शुरुआत आठ साल पहले की थी। प्रोफेसर ने स्पर्म डोनेट करने के अलावा कई महिलाओं के साथ सेक्स करके भी मां बनने में मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सबसे पहले अपनी एक 30 वर्षीय दोस्त को मां बनने में मदद की थी। एरी ने अपनी दोस्त से स्पर्म डोनेट करने का प्रस्ताव रखा। पर उनकी दोस्त ने इसके बजाय सेक्स के जरिए मां बनने में इच्छा जाहिर की, पर एरी एक डोनर के तौर पर क्लीनिक गए और आज तक वह स्पर्म डोनर के रूप में लोगों की मदद कर रहे हैं। 

सिर्फ 'सार्वजनिक शौचालय' में डोनेट करते हैं स्पर्म

US professor donate free sperm
स्पर्म - फोटो : getty images

प्रोफेसर एरी केवल सार्वजनिक शौचालयों में स्पर्म डोनेट करते हैं। प्रोफसर मदद के लिए भेदभाद नहीं करते उन्होंने बच्चे की चाहत रखने वाले लेस्बियन कपल की भी मदद की है। जिन महिलाओं के यहां प्रोफेसर के स्पर्म डोनेट करने की वजह से खुशियां आई है वे महिलाएं बच्चे की इच्छुक अन्य महिलाओं को भी एरी के से स्पर्म डोनेशन की सलाह देती हैं।

एरी कहते हैं.'मुझे बच्चों और उनकी मां को खुश देखकर अच्छा लगता है। इसलिए मैं स्पर्म डोनेट करता हूं यह एक तोहफा है जिसे मैं लोगों को देता रहूंगा।' उन्होंने अपने फेसबुक पर डोनेशन से पैदा हुए बच्चों की एक अलबम भी अपलोड की है। कुछ महिलाओं ने बच्चों का नाम भी एरी ही रखा है।

क्रिस्टल नाम की महिला का एरी के डोनेशन से दो बच्चे हैं वह मां बनकर काफी खुश हैं और एरी का शुक्रिया अदा करती हैं। प्रोफेसर एरी स्पर्म डोनेट पर काफी खुश होते हैं और उनको अपने इस काम पर बहुत गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed