पब्लिक टॉयलेट में स्पर्म डोनेट करता है ये डोनर, अब तक जन्मे 22 बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पर्म डोनेट करने के लिए ये शख्स किसी क्लीनिक या अस्पताल में नहीं जाता। ये टॉयलेट जाकर स्पर्म डोनेट करता है और अब तक 18 औरतें मां बन चुकी हैं। प्रोफेसर अजीब जरूर है लेकिन औरतों की मां बनने में मदद करता है और वो भी बिलकुल मुफ्त।
न्यूयॉर्क में एक 40 वर्षीय मैथ्स के प्रोफेसर हैं जो महिलाओं को मां बनाने में मदद करते हैं। प्रोफेसर एरी नगेल के पिछले आठ सालों में 18 महिलाओं से 22 बच्चे हैं। दरअसल यह बच्चे एरी के स्पर्म डोनेट करने से हुए हैं। प्रोफेसर स्पर्म डोनेट करने का कोई पैसा नहीं लेते वह यह काम बिलकुल फ्री करते हैं।
महिलाएं स्पर्म बैंक जाने के बजाए प्रोफेसर के पास जाती हैं ताकि फ्री में स्पर्म डोनेशन हो जाए। एरी ने स्पर्म डोनेशन की शुरुआत आठ साल पहले की थी। प्रोफेसर ने स्पर्म डोनेट करने के अलावा कई महिलाओं के साथ सेक्स करके भी मां बनने में मदद की है।
उन्होंने सबसे पहले अपनी एक 30 वर्षीय दोस्त को मां बनने में मदद की थी। एरी ने अपनी दोस्त से स्पर्म डोनेट करने का प्रस्ताव रखा। पर उनकी दोस्त ने इसके बजाय सेक्स के जरिए मां बनने में इच्छा जाहिर की, पर एरी एक डोनर के तौर पर क्लीनिक गए और आज तक वह स्पर्म डोनर के रूप में लोगों की मदद कर रहे हैं।
सिर्फ 'सार्वजनिक शौचालय' में डोनेट करते हैं स्पर्म
प्रोफेसर एरी केवल सार्वजनिक शौचालयों में स्पर्म डोनेट करते हैं। प्रोफसर मदद के लिए भेदभाद नहीं करते उन्होंने बच्चे की चाहत रखने वाले लेस्बियन कपल की भी मदद की है। जिन महिलाओं के यहां प्रोफेसर के स्पर्म डोनेट करने की वजह से खुशियां आई है वे महिलाएं बच्चे की इच्छुक अन्य महिलाओं को भी एरी के से स्पर्म डोनेशन की सलाह देती हैं।
एरी कहते हैं.'मुझे बच्चों और उनकी मां को खुश देखकर अच्छा लगता है। इसलिए मैं स्पर्म डोनेट करता हूं यह एक तोहफा है जिसे मैं लोगों को देता रहूंगा।' उन्होंने अपने फेसबुक पर डोनेशन से पैदा हुए बच्चों की एक अलबम भी अपलोड की है। कुछ महिलाओं ने बच्चों का नाम भी एरी ही रखा है।
क्रिस्टल नाम की महिला का एरी के डोनेशन से दो बच्चे हैं वह मां बनकर काफी खुश हैं और एरी का शुक्रिया अदा करती हैं। प्रोफेसर एरी स्पर्म डोनेट पर काफी खुश होते हैं और उनको अपने इस काम पर बहुत गर्व है।